जम्मू कश्मीर: सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
- भारत
- 1 min read
Jammu Kashmir: Army foils infiltration attempt on Line of Control in Poonch | Image:
AP
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सैन्य जवानों ने खारी करमारा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार से इस ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की गतिविधि देखी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।
उन्होंने बताया कि सेना की गोलीबारी में कम से कम दो आतंकवादियों को गोली लगी, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वे मारे गए या घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सैन्य बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 30 January 2025 at 23:31 IST