BREAKING: बुलेट का जवाब बम, एनकाउंटर के बाद उधमपुर गुफा में छिपे थे जैश के खूंखार आतंकी; सेना ने धमाका कर उड़ा दिया- VIDEO

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर में एनकाउंटर के बाद गुफा में छिपे जैश ए मोहम्‍मद के खूंखार आतंकियों को सेना ने बम से उड़ा दिया है।

 
Follow :

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर में एनकाउंटर के बाद गुफा में छिपे जैश ए मोहम्‍मद के खूंखार आतंकियों को सेना ने बम से उड़ा दिया है। सेना और जम्‍मू-कशमीर पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन करते हुए गुफा को बम से उड़ा दिया। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी का शव बरामद नहीं किया गया है लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दो से तीन आतंकी इस धमाकें में मारे गए हैं।

आपको बता दें कि अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी घायल हो गया, लेकिन वह गुफा में वापस जाने में कामयाब रहा, जबकि सेना ने छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने के लिए पैराट्रूपर्स और खोजी कुत्तों की एक टीम को तैनात किया।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि विद्रोह रोधी बल 'डेल्टा', पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों का 'किया' नामक ऑपरेशन के दौरान बसंतगढ़ के सामान्य क्षेत्र में शाम लगभग चार बजे आतंकवादियों से सामना हुआ।सेना ने कहा, 'घेराबंदी कर दी गई है। गोलीबारी जारी है और अभियान आगे बढ़ रहा है।'

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित जाफ्फेर, गुजराड़ा और चिगला बलोथा के जंगलों में एक प्राकृतिक गुफा के पास कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद लगभग एक घंटे तक भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं।

इसे भी पढ़ें- UP: कोरियन लवर गेम, 50 दिन-50 टॉस्‍क और उम्र 12, 14, 16 साल...गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने की खुदकुशी
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 11:46 IST