BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF के जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल, सुरक्षा बलों ने की इलाके की घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले की घटना सामने आई है। आतंकियों ने अखरान के पास जवानों पर फायरिंग की है। इस हमले में 3 CRPF जवान के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।
- भारत
- 3 min read
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले की घटना सामने आई है। आतंकियों ने अखरान के पास जवानों पर फायरिंग की है। इस हमले में 3 CRPF जवान के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। शुरुआती रिपोर्ट में 2 जवानों के घायल होने की खबर आई थी, जबकि बाद में पता चला की हमले में 3 जवान घायल हो गए हैं।
बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2.15 बजे आतंकी बाइक पर सवार होकर आए थे और CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। बाइक सवार आरोपी हमले के बाद फरार हो गए।
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेरावबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
कुलगाम में सुरक्षा ऑपरेशन
बता दें कि इससे पहले 8 नवंबर को सुरक्षा बलों ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इस ऑपरेशन में कुलगाम पुलिस, आर्मी की 9 राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF शामिल थे। गिरफ्तार लोगों की पहचान बुगाम निवासी मुनीब राथर और ताहिर बिलाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक पिस्टल, एक मैग्जीन, 2 जिंदा राउंड और 2 हैंड ग्रेनेड मिले हैं। कुलगाम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और आगे की जांच जारी है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 November 2026 at 15:03 IST