जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी हमला, गैर कश्मीरी को बनाया निशाना; सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एक ड्राइवर घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Terrorist Attack in Shopian : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एक ड्राइवर घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
आतंकी हमले में घायल ड्राइवर का नाम परमजीत सिंह बताया जा रहा है जो दिल्ली के रहने वाले हैं।
कविंद्र गुप्ता ने हमले की निंदा की
शोपियां में हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता कविंद्र गुप्ता ने कहा कि एक टूरिस्ट गाइड पर हमला हुआ है। चुनाव नजदीक हैं और कुछ तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमारी सेनाएं अलर्ट पर हैं।
सुरक्षा बल हर साजिश को नाकाम कर देंगे- कविंद्र गुप्ता
कविंद्र गुप्ता ने घायल परमजीत सिंह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील समय में ऐसे प्रयास किये जायेंगे लेकिन हमारे सुरक्षा बल हर साजिश को नाकाम कर देंगे।
चुनाव से पहले शांति भंग की कोशिश
शोपियां में हुए हमले को लोकसभा चुनावों से पहले शांति भंग करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी नेता कविंद्र गुप्ता ने भी अपने बयान में इसी ओर इशारा किया है। बहरहाल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घर रखा है और आतंकियों की तलाश जारी है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 April 2024 at 21:35 IST