जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों को दी हेराथ की शुभकामनाएं

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कश्मीरी पंडितों को महाशिवरात्रि के समान समझे जाने वाले कश्मीरी त्योहार ‘हेराथ’ पर शुभकामनाएं दीं।

 
Follow :
Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah | Image: PTI

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कश्मीरी पंडितों को महाशिवरात्रि के समान समझे जाने वाले कश्मीरी त्योहार ‘हेराथ’ पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सभी को हेराथ की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार हर घर में शांति, समृद्धि और आशीर्वाद लेकर आए। हेराथ मुबारक हो।’’

हेराथ एक कश्मीरी त्योहार है जो फरवरी और मार्च के बीच फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की 13वीं तिथि को मनाया जाता है। इसका कश्मीरी पंडितों के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक-धार्मिक महत्व है, जिन्होंने घाटी में आतंकवाद के सिर उठाने के कारण पलायन करने के बाद भी इस त्यौहार को मनाना जारी रखा है।

हेराथ को हर या शिव की रात्रि के नाम से भी जाना जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी इस समुदाय को हेराथ की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे कश्मीरी पंडित भाइयों को हेराथ मुबारक। यह अवसर आप सभी के लिए खुशी और आनंद लेकर आए।’’

इसे भी पढ़ें: Delhi: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने संभाला कार्यभार, AAP पर किया तीखा प्रह

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 19:57 IST