Jaipur: शिक्षा विभाग का प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार

भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को परिवादी से सात हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


Jaipur: शिक्षा विभाग का प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार | Image: Representative

भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एक दल ने शनिवार को भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारंभिक शिक्षा) के प्रशासनिक अधिकारी को परिवादी से सात हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत मिली कि परिवादी के निजी स्कूल को शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट करने की एवज में आरोपी प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार गोयल द्वारा दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान किया रहा है।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि गोयल को शनिवार को परिवादी से सात हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। मेहरडा ने बताया कि ब्यूरो द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - Moringa: सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए फायदे और इस्तेमाल का तरीका

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 February 2025 at 16:54 IST