अपडेटेड 15 May 2021 at 20:24 IST
ITBP के जवान ने कोरोना योद्धाओं के लिए गाया गाना, सोशल मीडिया यूजर्स का जीता दिल
भारत इस समय कोरोनो वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। वहीं आईटीबीपी (ITBP) के एक जवान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एक गाना समर्पित किया है।
भारत इस समय कोरोनो वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। वहीं आईटीबीपी (ITBP) के एक जवान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एक गाना समर्पित किया है। जो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईटीबीपी के जवान ने 'जीत जाएंगे हम' नाम का गाना गुनगुनाया है।
भारत-तिब्बत सीमा बल के सब-इंस्पेक्टर राज कुमार ने ये गाना गाया है। आईटीबीपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए जाने के बाद इसे लोगों द्वारा पसंद किया किया जा रहा है।
ITBP के ट्विटर हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, 'जीत जाएंगे हम, ज़िन्दगी हर क़दम एक नई जंग है। कोरोना योद्धाओं को उप निरीक्षक राज कुमार, आईटीबीपी का सलाम।'
'जीत जाएंगे हम'
लगभग दो मिनट के लंबे वीडियो क्लिप में कुमार को गाने को खूबसूरती से गाते हुए देखा जा सकता है। गाने के बोल कुछ इस तरह है। "जिंदगी हर कदम एक नई जंग है। जीत जाएंगे हम, तू अगर संग है। हौसला न छोड़, कर सामना जहान का। वो बदल रहा है, एक रंग आसमान का। ये शिकायत का नहीं, ये फतेह का रंग है।" वहीं ITBP के द्वारा लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
देश में कोरोना की स्थिति
वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन लाख 29 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। वहीं 3,890 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, डीआरडीओ ने कोरोना की दवा 2GD का सफल ट्रायल किया है। वहीं ये दवा आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल की जा रही है। DRDO ने कहा कि COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए 2DG दवा का पहला बैच अगले सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि दवा की 10,000 खुराक देश के कई अस्पतालों में भेजी जाएगी। डीआरडीओ और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज द्वारा संयुक्त रूप से इसे विकसित किया जा रहा है।
Published By : Gaurav Kumar
पब्लिश्ड 15 May 2021 at 10:58 IST