'Happy Birthday to my friend...', जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, इटली और भारत के संबंधों को मजबूत होने की कामना की

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मेलोनी ने PM मोदी की अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की है। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों की भी तारीफ की है।

 
Follow :
'हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड', जॉर्जिया मेलोनी ने खास अंदाज में दी PM मोदी को बधाई | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी को दुनिया भर से जन्मदिन पर बधाई मिल रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई दुनिया के कई देशों के नेताओं ने PM मोदी को बर्थडे विश कर चुके हैं।

इसी क्रम में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनके लिए "अच्छी सेहत, ऊर्जा और सफलता" की कामना की और इटली व भारत के बीच मजबूत होती दोस्ती पर भी ज़ोर दिया।

जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कहा?

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर लिखा, "मेरे दोस्त @narendramodi को जन्मदिन की बधाई; मैं उनके लिए अच्छी सेहत, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "इटली और भारत अपनी दोस्ती के गहरे बंधन को मजबूत कर रहे हैं और साथ मिलकर अपने देशों के लिए सहयोग और समृद्धि का भविष्य बना रहे हैं।"

September 17, 2026

इजरायली पीएम ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

इससे पहले, गुरुवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने भारत को "विश्व शक्ति" बनाने में मोदी के नेतृत्व की तारीफ की और दोनों देशों के बीच अभूतपूर्व साझेदारी का ज़िक्र किया।

एक्स पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल और भारत के बीच दोस्ती "पहले कभी इतनी मज़बूत नहीं रही" और भरोसा जताया कि दोनों देश अपनी साझेदारी को "और नई ऊंचाइयों" पर ले जाएंगे। नेतन्याहू ने कहा, "जन्मदिन की बधाई, नरेंद्र! प्रधानमंत्री @narendramodi। आपके नेतृत्व ने भारत को एक विश्व शक्ति बना दिया है।"

September 17, 2026

रूसी राष्ट्रपति ने PM मोदी को दी बधाई

भारत में रूसी दूतावास ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी और भारत-रूस के बीच "खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। ये बधाई संदेश ऐसे समय में आए हैं जब गुरुवार को पीएम मोदी 76 साल के हो गए हैं और दुनिया भर के नेता उन्हें इस मौके पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

September 17, 2026

ये भी पढ़ें: 'आज मेरा नहीं, आपका ही बर्थडे है...', PM मोदी ने शेयर किया Insta Video, किसे विश किया जन्मदिन?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 17 September 2026 at 19:13 IST