Railway Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार का शानदार तोहफा, दिवाली पर मिलेगा 78 दिनों का बोनस

रेलवे कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने दिवाली से पहले शानदार तोहफे का ऐलान किया। दिवाली पर रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलने वाला है।

Follow :  
×

Share


रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा। | Image: AP

भारतीय रेलवे ने दशहरा और दीवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया। दरअसल, पीएम मोदी ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 1866 करोड़ के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस पीएलबी के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी।

बता दें, योग्य रेलवे कर्मचारी को पीएलबी का भुगतान हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। उसी तरह से इस साल भी लगभग 10.91 लाख अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है। पीएलबी का भुगतान रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने हेतु रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने हेतु एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है। प्रत्येक पात्र रेलवे कर्मचारी के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी की अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये है।

इस कैटेगरी के रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

उपरोक्त राशि विभिन्न श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप 'सी' कर्मचारियों को भुगतान की जाएगी। वर्ष 2024-25 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 1614.90 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल लोड किया और लगभग 7.3 बिलियन यात्रियों को ढोया।

बख्तियारपुर - राजगीर - तिलैया सिंगल रेलवे लाइन सेक्शन

कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर - राजगीर - तिलैया सिंगल रेलवे लाइन सेक्शन (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को भी मंजूरी दी, जिसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपये है। बिहार राज्य के चार जिलों को कवर करने वाली परियोजना से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 104 किलोमीटर की वृद्धि होगी। परियोजना खंड राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा, पावापुरी आदि जैसे प्रमुख स्थलों को रेल संपर्क भी प्रदान करता है मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 1,434 गांवों, लगभग 13.46 लाख आबादी और दो आकांक्षी जिलों (गया और नवादा) तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

बिहार में NH-139W के 4-लेन खंड को मंजूरी मिली

कैबिनेट ने बिहार में NH-139W के 4-लेन साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के निर्माण को भी हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर मंज़ूरी दे दी है। इस परियोजना की कुल लंबाई 78.942 किलोमीटर होगी और इसकी लागत 3,822.31 करोड़ रुपये होगी। जहाज निर्माण, समुद्री वित्तपोषण और घरेलू क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित एक व्यापक 4-स्तंभीय दृष्टिकोण के साथ भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को भी हरी झंडी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Typhoon Ragasa: तूफान रागासा ने ताइवान से फिलीपींस तक... इन देशों में मचाई भीषण तबाही, 17 की मौत; हांगकांग में 700 उड़ानें रद्द, VIDEO

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 24 September 2025 at 19:27 IST