IRCTC Booking New Rules: आज से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का तरीका, जनरल टिकट पर नया नियम लागू

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए डिजिटल टिकटिंग नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब जनरल (अनारक्षित), प्लेटफॉर्म और सीजन टिकटों की बुकिंग के लिए पुराने UTS ऐप की जगह नया 'RailOne App' अनिवार्य कर दिया गया है।

 
Follow :
irctc-booking-portal-to-change-from-july-15-indian-railways-introduces-new-rule-for-general-ticket-booking | Image: X

भारतीय रेल से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के सफर को अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित बनाने के लिए टिकट बुकिंग की व्यवस्था में दो बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अगर आप भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो 15 जुलाई से लागू होने वाले इन नए नियमों को ध्यान से पढ़ लें ताकि आपको स्टेशन या ट्रेन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

IRCTC की नई वेबसाइट और ऐप 

15 जुलाई से आईआरसीटीसी (IRCTC) अपनी नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इसके बाद टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस बेहद आसान और तेज हो जाएगा। नए पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यात्रियों को हर बार टिकट बुक करते समय पैसेंजर डिटेल्स बार-बार नहीं भरनी होंगी। एक बार जानकारी सेव करने के बाद सिस्टम उसे सुरक्षित रखेगा और अगली बुकिंग में खुद-ब-खुद उठा लेगा।

इसके अलावा, यात्रियों को परेशान करने वाले अनचाहे पॉप-अप और फालतू की स्क्रीन्स को हटा दिया गया है। अब ट्रेन की सभी क्लास जैसे- स्लीपर, 3AC, 2AC आदि की खाली या वेटिंग सीटें एक ही स्क्रीन पर दिखाई देंगी, जिससे बार-बार क्लिक करने का झंझट खत्म हो जाएगा। चेकआउट और पेमेंट प्रोसेस को भी काफी छोटा कर दिया गया है, जिससे तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

ऑनलाइन जनरल टिकट पर सख्त नियम

अगर आप 'रेलवन ऐप' (RailOne App) के जरिए ऑनलाइन जनरल टिकट बुक करके सफर करते हैं, तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है। रेलवे ने ऑनलाइन जनरल टिकट के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। अब ऐप से टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए सफर के दौरान अपने साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (Original Photo ID Proof) रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

ध्यान रहे कि यह नियम रेलवे स्टेशन के काउंटर से खरीदे गए पेपर टिकट पर लागू नहीं होगा, बल्कि सिर्फ ऑनलाइन बुक किए गए जनरल टिकट पर ही लागू होगा।

व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य

अक्सर लोग रेलवन ऐप से टिकट बुक करके उसका स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप पर फोटो अपने परिजनों या दोस्तों को भेज देते थे। रेलवे ने अब इस पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यात्रा के दौरान टिकट केवल उसी मोबाइल फोन पर दिखाना होगा, जिस मोबाइल नंबर से उसे बुक किया गया है। व्हाट्सएप पर शेयर किया गया स्क्रीनशॉट या टिकट पूरी तरह अमान्य माना जाएगा। ऐसा करने पर यात्री को 'बिना टिकट' मानकर जुर्माना वसूला जाएगा।

R-Wallet पर 3% बोनस की सुविधा 2028 तक बढ़ी

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी राहत भी दी है। रेलवन ऐप के आर-वालेट को रिचार्ज करके जनरल टिकट बुक करने पर मिलने वाले 3 प्रतिशत बोनस की सुविधा को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यात्री 24 अगस्त 2028 तक इस कैशबैक या बोनस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इससे यात्रियों के पैसों की बचत भी होगी और बुकिंग भी कैशलेस होगी।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है पुष्य नक्षत्र, तुला समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें दैनिक राशिफल

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 15 July 2026 at 07:46 IST