अपडेटेड 11 March 2026 at 07:47 IST

Crude Oil: सिर्फ ईरान-इजरायल ही नहीं भारत कुल 40 देशों से क्रूड ऑयल करता है इंपोर्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Crude Oil: भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तेल आपूर्ति को लेकर हाल ही में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। वर्तमान में भारत दुनिया के लगभग 40 देशों से कच्चा तेल इंपोर्ट करता है। इस लिस्ट में केवल खाड़ी देश ही नहीं, बल्कि कनाडा, कोलंबिया, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी प्रमुखता से शामिल हैं। आइए इस लेख में पूरी लिस्ट के बारे में जानते हैं।

Follow :  
×

Share


Crude Oil | Image: Freepik

Crude Oil:  आज पूरी दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट की ओर टिकी हैं। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की धड़कनें बढ़ा दी हैं। युद्ध की इस आग में न केवल मानवीय संकट खड़ा हो गया है, बल्कि दुनिया भर में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) और गैस की सप्लाई चेन भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मिडिल ईस्ट की हवाओं में घुला मिसाइलों और बारूद का धुआं अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को भी झुलसाने लगा है।

युद्ध के चलते सप्लाई रूट बाधित हो रहे हैं, जिससे कई देशों में तेल का संकट गहराने लगा है। चूंकि मिडिल ईस्ट दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है, इसलिए वहां होने वाली छोटी सी हलचल भी ग्लोबल मार्केट में तेल की किल्लत पैदा कर देती है। ऐसे में भारत जैसे देश के लिए, जो अपनी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, चुनौती बढ़ जाती है। 

भारत सरकार स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहद सतर्क है। आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने उन 40 देशों की सूची साझा की है, जिनसे भारत कच्चे तेल का आयात करता है।

इन 40 देशों से भारत कच्चा तेल करता है इंपोर्ट 

अल्जीरिया  
अंगोला  
अर्जेंटीना  
ऑस्ट्रेलिया  
बेल्जियम  
ब्राजील  
ब्रुनेई  
सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक  
कनाडा  
कोलंबिया  
कांगो लोकतांत्रिक रिपब्लिक  
कांगो रिपब्लिक   
एक्वाडोर  
मिस्र  
भूमध्यरेखीय गिनी  
घाना  
ग्रीस / यूनान  
गिनी  
इराक  
इजरायल 
दक्षिण कोरिया   
कुवैत  
लीबिया  
मलेशिया  
मेक्सिको  
नीदरलैंड  
नाइजीरिया  
नॉर्वे  
ओमान  
पनामा  
कतर  
रूस  
सऊदी अरब  
सेनेगल  
टोगो  
तुर्की  
संयुक्त अरब अमीरात  
ब्रिटेन 
अमेरिका  
वेनेजुएला

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: आज बुधवार के दिन इन 5 राशियों को व्यापार में होगा लाभ, यात्रा के बनेंगे योग; जानें कैसा रहेगा आपका दिन

भारत में तेल की कोई कमी नहीं-हरदीप सिंह पुरी ने दिया भरोसा

देश में तेल की किल्लत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि भारत के पास पर्याप्त तेल भंडार है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की 'पैनिक बाइंग' या घबराहट में न आएं। सरकार एनर्जी अवेलेबिलिटी, अफोर्डेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी के ट्राइलेमा को मैनेज कर रही है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 07:47 IST