अपडेटेड 1 February 2024 at 12:19 IST

Budget 2024: तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर का मोदी सरकार ने किया ऐलान, जानिए कौन-कौन?

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 पेश कर दिया। जिसमें देश के सर्वांगीण विकास की बात थी।

Follow :  
×

Share


निर्मला सीतारमण | Image: pib

PM Gatishkati Yojana:  केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 पेश कर दिया। जिसमें देश के सर्वांगीण विकास को प्रमुखता से प्रेजेंट किया गया।  अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है।

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने पीएम गतिशक्ति स्कीम की बात कही। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- 1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, 2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, 3) उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।"

बजट की कुछ और अहम बातें

- स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया।  हम सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा काम में सेक्युरलिज्म रखने पर जोर है। हमारा गरीब को एम्पॉवर्ड करने पर जोर है।

- बजट में महिलाओं-बच्चों पर ध्यान, मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना
निर्मला ने बताया, हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर ध्यान देगी। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

- 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'पीएम जनधन योजना के तहत आदिवासी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आई है। सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं।

लोकलुभावन बजट नहीं

वित्त मंत्री ने कहा, 'हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। दरअसल, अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं। यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया है।'

ये भी पढ़ें- कोविड के बावजूद PM आवास योजना ग्रामीण के तहत 3 करोड़ घर बने, 2 करोड़ और बनेंगे- वित्त मंत्री

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 1 February 2024 at 12:19 IST