अपडेटेड 1 February 2024 at 14:35 IST

Budget 2024:लखपति दीदी से आशा वर्कर्स तक, निर्मला के बजट में आधी आबादी के लिए खुश होने को क्या-क्या?

वित्त मंत्री का बजट Womanhood को सेलिब्रेट करता है। इसमें आधी आबादी को सामर्थ्यवान बनाने तक का संकल्प दिखता है।

Follow :  
×

Share


बजट 2024 | Image: X

Nari Shakti Budget 2024:  नारी शक्ति के सम्मान को मोदी सरकार 2.0 ने सही मायने में बढ़ाया है। महिला उद्यमियों का ही नहीं आशा वर्कर्स का भी खास ख्याल रखा है। उच्च शिक्षा को लेकर गंभीर प्रयासों का जिक्र था।

वित्त मंत्री ने ये भी बताया कि कैसे मोदी सरकार ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जुटी महिलाओं को लाभ पहुंचाया। सोशल, फाइनेंशियल और हेल्थ सेक्टर पर खास ध्यान दिया गया है। हालांकि बजट अंतरिम है इसलिए वायदों की झड़ी नहीं लगाई लेकिन जितना दिया वो एक नजीर है।

वो 5 बातें जिससे नारी शक्ति का सम्मान

मोदी सरकार के इस आखिरी बजट में विकास की बात है,  महिलाओं की सेहत को लेकर फिक्र साफ झलकती है।

1.  सेहत को लेकर फिक्र साफ। वित्त मंत्री ने बताया- हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर ध्यान देगी। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं   मिडिल क्लास के लिए आवास योजना लाने की भी घोषणा की गई। अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं।

2. लखपति दीदी योजना। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य की ओर भी वित्त मंत्री ने ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा- करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।'

3 .आशा वर्कर्स के लिए खास।  सभी आशा कर्मी बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा।

4. महिला उद्यमियों को सम्मान। वित्त मंत्री ने कहा, पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए...ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं।

5. उच्च शिक्षा के लिए भी प्रावधान। 10 वर्षों में उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 28% बढ़ा है, एसटीईएम पाठ्यक्रमों में लड़कियों और महिलाओं का नामांकन 43% है, जो दुनिया में सबसे अधिक में से एक है। ये सभी कदम परिलक्षित होते हैं।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर का मोदी सरकार ने किया ऐलान, जानिए कौन-कौन?

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 1 February 2024 at 13:33 IST