BREAKING: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है।

Follow :  
×

Share


LoC पर घुसपैठ की कोशिशि नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

White Knight Corps ने अपने आधिकारिक X पोस्ट में बताया कि लगातार निगरानी के दौरान शाम करीब 4 बजे LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा के अंदर करीब 300 मीटर की दूरी पर संदिग्ध हलचल दिखाई दी। चौकस सैनिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठियों पर हमला किया। मुठभेड़ में एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया। 

मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

सेना ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई के दौरान नियंत्रण रेखा का कोई उल्लंघन नहीं किया गया। इस सफल ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कृष्णा घाटी सेक्टर में सुरक्षा घेरा को बढ़ा दिया गया है। सेना के जवान फिलहाल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और भी घुसपैठिये छिपे हुए न हों।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हुई हैं, जिसके चलते सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं। अभी तक मारे गए आतंकी की पहचान या उसके संगठन से संबंधित जानकारी जारी सामने नहीं है। 


यह भी पढ़ें:  NEET UG: नासिक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर हुआ लीक? 5 राज्यों से जुड़े तार

 


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 May 2026 at 19:56 IST