उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात

उद्योगपति अनिल अंबानी ने बुधवार शाम यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के वर्तमान आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में हुई।

 
Follow :
अनिल अंबानी | Image: Republicworld

उद्योगपति अनिल अंबानी ने बुधवार शाम यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के वर्तमान आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में हुई। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर पिछले साल कर्ज मुक्त कंपनी बन गई। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी निवेश के नए अवसर तलाश रही है। गौरतलब है कि फडणवीस के पास ऊर्जा विभाग भी है। उल्लेखनीय है कि अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर पिछले साल कर्ज मुक्त कंपनी बन गई। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी निवेश के नए अवसर तलाश रही है। गौरतलब है कि फडणवीस के पास ऊर्जा विभाग भी है।

 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 5 February 2025 at 22:21 IST