टॉयलेट के टिश्यू पेपर पर 'BOMB' वाले मैसेज से IndiGo की फ्लाइट में हड़कंप, आनन-फानन में सऊदी अरब जा रहे प्‍लेन की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिग

लखनऊ से सऊदी अरब जा रही इंडिगो की फ्लाइट की अहमदबाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E 97 में बम की धमकी मिलने के बाद आनन-फानन में ये फैसला लिया गया।

 
Follow :
टॉयलेट के टिश्यू पेपर पर 'BOMB' वाले मैसेज से IndiGo की फ्लाइट में हड़कंप, आनन-फानन में सऊदी अरब जा रहे प्‍लेन की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिग | Image: X

लखनऊ से सऊदी अरब जा रही इंडिगो की फ्लाइट की अहमदबाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E 97 में बम की धमकी मिलने के बाद आनन-फानन में ये फैसला लिया गया। इस फ्लाइट में कुल 107 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। विमान ने लखनऊ से गुरुवार (10 सितंबर, 2026) को शाम 4:17 बजे उड़ान भरी और इसे शाम 5:43 बजे अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान में बम होने की धमकी सामने आई। सुरक्षा एजेंसियों को विमान के टॉयलेट के अंदर एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर बम की धमकी लिखी हुई थी। इसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और सुरक्षित तरीके से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। टिश्यू पेपर अंग्रेजी में ‘BOMB’ लिखा था।

10 दिन पहले भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई ऐसी घटना

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कुछ ही दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 31 अगस्त, 2026 को दम्माम से नई दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की भी अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। तब विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर पड़ा हुआ मिला था, जिस पर 'BOMB' लिखा हुआ था।

इसे भी पढ़ें- Disha Salian Death Case: अब उठेगा दिशा सालियान मौत केस से पर्दा, CBI ने DSP पूरन कुमार को नियुक्त किया जांच अधिकारी

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 September 2026 at 20:13 IST