दिल्ली-NCR में भीषण आंधी-तूफान के दौरान आकाश में प्लेन पर गिरी बिजली तो कितना नुकसान? IndiGo ने दिया अपडेट

Indigo की फ्लाइट भारी बारिश के बीच आसमान में ओला वृष्टि की चपेट में गया। इसकी वजह से फ्लाइट के आगे का हिस्सा डैमेज हो गया, जिसकी तस्वीरें सामने आई।

Follow :  
×

Share


दिल्ली टू श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट आसमान में ओलावृष्टि की चपेट में आया। | Image: X

भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक से मिजाज बदल लिया। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भारी आंधी तूफान के बाद बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इस बीच दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट को आसमान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली गिरने के कारण इंडिगो की फ्लाइट के आगे के कुछ हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।

विमान की सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दी गई, जिसके बाद फ्लाइट की तस्वीरें भी सामने आई। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विमान के आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया है। इंडिगो की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। बयान में कहा गया कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान के आगमन के बाद एयरपोर्ट की टीम ने ग्राहकों की देखभाल की और उनकी भलाई और आराम को प्राथमिकता दी। आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के बाद विमान को छोड़ दिया जाएगा।

हवा में अटकी यात्रियों की जान

अचानक से मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो की फ्लाइट को हवा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के अंदर का दृश्य दिखाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फ्लाइट के अंदर बैठे लोग घबराए हुए हैं और सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जिस फ्लाइट का वीडियो सामने आया है, वह दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। ओलावृष्टि के कारण  इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 फ्लाइट में गंभीर झटके लगे। झटका लगने की वजह से विमान के आगे का हिस्सा डैमेज हो गया। बता दें, जिस वक्त की ये वीडियो है, उस दौरान फ्लाइट में करीब 227 पैसेंजर सवार थे।

सभी यात्री और केबिन क्रू सुरक्षित

पायलट ने श्रीनगर एटीसी को आपात स्थिति की सूचना दी। हालांकि, फ्लाइट शाम 6:30 बजे सुरक्षित लैंड कर गया। सभी पैसेंजर और कैबिन क्रू के सदस्य सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने विमान को ग्राउंड (AOG) घोषित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में जब भीषण आंधी-तूफान और बारिश आई तो हवाई जहाज में यात्रियों की अटक गईं सांसें, प्लेन के अंदर का नजारा; VIDEO


 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 21 May 2025 at 22:11 IST