होटल रूम में महिला हाउसकीपिंग स्टाफ का किया यौन शोषण! भारतीय पैराएथलीट शम्स आलम ने की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार कर जापान ने किया डिपोर्ट
जापान में भारतीय पैराएथलीट्स धमाल मचा रहे हैं। भारत की मेडल टैली शतक के करीब धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ा रही है। हालांकि इस बीच एक शर्मिंदा कर देने वाली खबर सामने आ रही है।
- भारत
- 3 min read
जापान में भारतीय पैराएथलीट्स धमाल मचा रहे हैं। भारत की मेडल टैली शतक के करीब धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ा रही है। हालांकि इस बीच एक शर्मिंदा कर देने वाली खबर सामने आ रही है। गोल्ड मेडलिस्ट मोहम्मद शम्स आलम को महिला संग छोड़छाड़ के आरोप में वापस भारत भेज दिया गया है।
उन पर लाइफ टाइम बैन भी लग सकता है। जी हां, बताया जा रहा है कि सोमवार को हुई घटना के बाद जापान की पुलिस ने उन्हें हिरास्त में लिया और मंगलवार को उन्हें बिना पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लिए भारत वापस भेज दिया गया। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया यानी PCI अब उन पर लाइवटाइम बैन लगाने पर विचार कर रहा है।
भारतीय दल के सूत्रों के मुताबिक भारतीय पैरा-तैराकी टीम एक होटल में ठहरी थी वहीं की एक कर्मी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि शम्स आलम के कमरे में महिला हाउसकीपिंग स्टाफ अपना काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान शम्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला की शिकायत के बाद स्थानीय आयोजन समिति और भारतीय अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया।
शिकायत मिलने के बाद जापानी पुलिस फौरन हरकत में आई। होटल पहुंचकर उन्होंने शम्स आलम को तुरंत हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अगले ही दिन उन्हें डिपोर्ट कर सीधा भारत वापस भेज दिया गया। शम्स को एशियन पैरा गेम्स की कई स्पर्धाओं में उतरना था। लेकिन अब वो बिना हिस्सा लिए ही स्वदेश लौट चुके हैं।
लग सकता है आजीवन प्रतिबंध
इस शर्मनाक वाकये के बाद पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया (PCI) कड़े एक्शन के मूड में है। PCI शम्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। हालांकि, इस मामले में कोई भी औपचारिक और अंतिम फैसला खेलों के समापन के बाद ही लिया जाएगा।
कौन हैं शम्स आलम शेख?
बिहार के रहने वाले 40 वर्षीय मोहम्मद शम्स आलम शेख भारत के दिग्गज पैरा-तैराकों में शामिल हैं। वर्ल्ड पैरा स्विमिंग रिकॉर्ड्स के अनुसार, वे पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई (S5) और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (SB4) श्रेणियों में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1 रह चुके हैं। उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में दो गोल्ड मेडल जीते थे।
इसके अलावा, 2025 के रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड जीतकर नया भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड कायम किया था। नागोया (2026) में उनका यह लगातार तीसरा एशियन पैरा गेम्स होने वाला था। लेकिन इस विवाद ने उनके करियर पर एक बड़ा दाग लगा दिया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 October 2026 at 11:43 IST