अपडेटेड 15 January 2025 at 14:07 IST

राष्ट्र की संप्रभुता के लिए भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरक: राष्ट्रपति मुर्मू

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सेना दिवस पर भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

Follow :  
×

Share


President Droupadi Murmu | Image: PTI

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सेना दिवस पर भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा का काम करती है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मातृभूमि की सेवा में आपके द्वारा दिए गए अनगिनत बलिदानों को राष्ट्र कृतज्ञता से याद करता है।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘सेना दिवस पर मैं भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरक है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि संकट और आपदाओं के दौरान सेना द्वारा किया गया मानवीय कार्य उनकी दयालुता और करुणा का प्रमाण है। उन्होंने कहा, ‘‘आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’’

यह भी पढ़ें: Delhi Elections: 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय...', चुनाव में हमले की आशंका के बीच बोले अरविंद केजरीवाल


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 January 2025 at 14:07 IST