अपडेटेड 6 February 2026 at 08:02 IST

India Weather: उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी बारिश, तेज हवाएं करेंगी परेशान; IMD ने जारी किया अलर्ट

India Weather: मौसम विभाग ने 6 फरवरी 2026 को लेकर नया अपडेट दिया है। जिसके मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत में सुबह और शाम के वक्त कुछ दिनों और कोहरा देखने को मिल सकता है। इसी बीच तेज हवाएं मौसम ठंडा बनाएं रखेंगी। जानें ठंड का असर और कितने दिनों तक रहेगा।

Follow :  
×

Share


आज का मौसम 6 फरवरी 2026 | Image: ANI

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में IMD ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। IMD ने बताया कि, 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 9 से 11 फरवरी तक फिर से एक नया दौर शुरू होगा।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश में 6 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तराखंड में भी 6 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हालांकि अगले कुछ दिन मौसम नॉर्मल रहेगा, लेकिन 9 फरवरी से फिर बदलाव आएगा।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 6 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है। पर्वतीय इलाकों में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं।

उत्तर भारत में घना कोहरा और तेज हवाएं जारी

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश (पश्चिमी हिस्सा) और उत्तराखंड में सुबह और रात के वक्त घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 7 फरवरी को भी सुबह और रात में घना कोहरा रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में 6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हल्की ठंड के साथ धूप निकल सकती है। दिन में हवा की स्पीड 15-25 किमी/घंटा रहेगी। वहीं, न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। 7 और 8 फरवरी को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक सुबह घना कोहरा रहेगा। कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है। पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, बिहार में भी घना कोहरा का अलर्ट है।  

बस कुछ दिन और सुबह और शाम के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिलेगा, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम का ताजा अपडेट लेने की जरूरत है, क्योंकि पहाड़ों में बारिश होने के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ी है। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी दर्ज की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: PM मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' में आज स्टूडेंट्स से करेंगे बात

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 08:02 IST