'भारत-ब्रिटेन के बीच डील से युवाओं को मिलेंगे नए अवसर', कीर स्टार्मर के साथ बैठक में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि स्टारमर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

Follow :  
×

Share


Prime Minister Narendra Modi with his UK counterpart Keir Starmer in Mumbai on Thursday. | Image: ANI

PM Modi-Keir Starmer Meeting: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने आज मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। द्विपक्षीय बातचीत में व्यापार, सुरक्षा, तकनीक, शिक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने 'विजन 2030' के तहत भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह किएर स्टार्मर की पहली आधिकारिक यात्रा है। इसके अलावा यह भारत-ब्रिटेन के ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है। जान लें कि करीब ढाई महीने पहले दोनों देशों ने FTA पर हस्ताक्षर किए थे।

भारत-ब्रिटेन के संबंधों में प्रगति हुई- PM मोदी

कीर स्टार्मर और PM मोदी ने गुरुवार सुबह हुई बातचीत में ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किए। स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया कि ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के साथ एक संयुक्त वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्टारर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि जब वह इस साल जुलाई में ब्रिटेन यात्रा पर गए थे तब दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर हुए थे।

'भारत-ब्रिटेन के बीच डील से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे'

उन्होंने आगे कहा इस समझौते (व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते) से दोनों देशों के बीच आयात लागत कम होगी। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, व्यापार बढ़ेगा और इससे हमारे उद्योगों और उपभोक्ताओं को लाभ होगा। समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही महीनों के भीतर आपकी भारत यात्रा, जिसमें आपके साथ अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल आया है, भारत-ब्रिटेन साझेदारी में नए जोश का प्रतीक है।

दोनों नेता इंडिया-यूके सीईओ फोरम को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी ने बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच कल व्यावसायिक नेताओं का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन हुआ। आज दोनों नेता इंडिया-यूके सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल को संबोधित करेंगे। इन सब से भारत-यूके सहयोग को और मज़बूत करने के सुझाव और संभावनाएं सामने आएंगी। 

यह भी पढ़ें: उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और... PM मोदी ने किया गाजा पीस प्लान के पहले चरण का स्वागत, डोनाल्ड ट्रंप की खुले दिल से की तारीफ



 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 October 2025 at 13:19 IST