अपडेटेड 23 November 2022 at 23:32 IST

भारत की तरफ आंख दिखाने वालों की अब खैर नहीं, ओडिशा में हुआ Agni-3 का सफल परीक्षण

भारत ने ओडिशा के तट से दूर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 (Ballistic Missile Agni-3) का सफल परीक्षण किया।

Follow :  
×

Share


PC: Shutterstock | Image: self

भारत ने अपनी मिसाइल शक्ति (India Missile Power) और आत्मनिर्भर रक्षा (Aatmnirbhar Defense) क्षेत्र में एक और बढ़ोत्तरी की। बुधवार, 23 नवंबर को भारत ने ओडिशा के तट से दूर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 (Ballistic Missile Agni-3) का सफल परीक्षण किया। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर जानकारी दी। 

यह सक्सेसफुल टेस्ट भारत के रूटीन यूजर ट्रेनिंग लॉन्च को स्ट्रेटेजिक फोर्सेस कमांड (Strategic Forces Command) के निर्देशन में किया गया। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में अपने बयान में कहा, "लॉन्च एक पूर्व निर्धारित रेंज के लिए किया गया था और सिस्टम के सभी ऑपरेशनल पैरामीटर को वैलिडेट किया गया था।"

बता दें कि, मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 को 2011 में अग्नि-2 के उत्तराधिकारी के रूप में सेवा में शामिल किया गया था। अग्नि III की मारक क्षमता 3,000 से 5,000 किलोमीटर तक है। फायर के बाद यह मिसाइल पाकिस्तान और चीन सहित कई पड़ोसी देशों के अंदर तक जाकर टारगेट को हिट कर सकता है।

अग्नि-3, एक दो चरणों वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जो परमाणु हमला करने में सक्षम है। इसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने डिजाइन किया है। यह मिसाइल सॉफिस्टिकेटेड नेविगेशन, एक एजवांस ऑनबोर्ड कंप्यूटर सिस्टम और गाइडेंस और कंट्रोल सिस्टम्स से लैस है। बता दें कि, अग्नि 3 मिसाइल अधिक कंपन, शोर और गर्मी का सामना कर सकती है।

Agni Prime न्यू जेनेरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

अक्टूबर में, ओडिशा के तट से अग्नि प्राइम न्यू जेनेरेशन बैलिस्टिक मिसाइल (Agni Prime New Generation Ballistic Missile) का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण सुबह 09:45 मिनट पर किया गया। यह मिसाइल स्वदेशी अग्नि मिसाइल का अपग्रेडेड वर्जन है। इस मिसाइल ने परीक्षण के दौरान अपनी अधिकतम रेंज पर सटीक निशाने पर फायर किया। बता दें कि इस मिसाइल का यह तीसरा परीक्षण था, जिसमें यह खरी उतरी।

यह मिसाइल 1 हजार - 2 हजार किमी के रेंज पर फायर करने में सक्षम है। यह मिसाइल MIRV (Multiple Independently Targetable Teentry Vehicle) टेक्नोलॉजी से लैस है। इस टेक्नोलॉजी से लैस मिसाइल एक बार में कई परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता होती है, ऐसे हथियारों से अलग-अलग लक्ष्यों को भेदा जा सकता है।

बता दें कि अब तक भारत में अग्नि मिसाइल सिस्टम के कई मिसाइलें बनाई जा चुकी हैं। अग्नि मिसाइल के महत्वपूर्ण वर्जनों में अग्नि 1 जिसकी रेंज 700 किमी, अग्नि 2 रेंज- 2,000 किमी, अग्नि 3 रेंज- 3,000 किमी, अग्नि 4 रेंज- 4,000 किमी, अग्नि 5 रेंज- 5,000 किमी और उससे ज्यादा दूरी तक की मारक क्षमता है। 

गौरतलब है कि अग्नि मिसाइल ही स्वदेशीरूप से विकसित एक बैलिस्टिक मिसाइल है, जो कि परमाणु क्षमता से लैस है। यह बैलिस्टिक मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम, Agni Prime न्यू जेनेरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

Published By : Nripendra Singh

पब्लिश्ड 23 November 2022 at 23:32 IST