अपडेटेड 26 October 2023 at 20:42 IST

'भारत युद्ध नहीं, बुद्ध की राहत पर चलता है', रिपब्लिक समिट में बोलीं मीनाक्षी लेखी

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आज विश्व में भारत की बड़ी भूमिका है। भारत अपनी नीटियों पर चलता है और भारत शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि मुश्किल के समय में भारत ने बहुत देशों की मदद की है।

Follow :  
×

Share


meenakshi lekhi | Image: self

रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में देश के कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। देश की सबसे बड़ी समिट में बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आज विश्व में भारत की बड़ी भूमिका है। भारत अपनी नीटियों पर चलता है और भारत शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि मुश्किल के समय में भारत ने बहुत देशों की मदद की है। इस बीच उन्होंने इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि भारत कभी नहीं चाहता कि युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो। हम बुद्ध की नीतियों पर चलने वाले देश हैं युद्ध की नहीं। 

खबर से जुड़ी 3 अहम बातें 

  • 'ये बुद्ध का देश है युद्ध का नहीं'
  • विश्व में भारत की बड़ी भूमिका है: मीनाक्षी लेखी
  • 'दुनिया भारत की ओर देख रही है'

'ये बुद्ध का देश है युद्ध का नहीं'

'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दुनिया बदल जाएगी स्वीकार्यता बढ़ेगी। चुनौती या संघर्ष सबसे पहले स्वयं से उत्पन्न होता है। जब भारत की बात आती है, तो हमारे पास अपने राष्ट्र के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है। ऋग्वेद में 'गणतंत्र' का 40 बार प्रयोग हुआ है। लोकतंत्र हमारे खून में दौड़ता है। चंबल में कांग्रेस ने एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। मंत्री बनने के लिए व्यक्ति को आवश्यक प्रशिक्षण लेना पड़ता है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। 

आप आंखें दान कर सकते हैं पर विजन नहीं

रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में नितिन गडकरी ने कहा कि हमें देश को विश्व की पांचवीं नंबर की इकोनॉमिक पावर बनाना है। मुझे लगता है की अच्छी थीम है ये आने वाले 50 सालों में देश कैसा होगा और उसका विजन कैसा होगा उसके ऊपर ये कार्यक्रम है। किसी ने कहा है की आप आंखें दान कर सकते हैं पर विजन नहीं । 

इसे भी पढ़ें: भारत में लिव इन रिलेशन कितनी बड़ी समस्‍या? नितिन गडकरी ने संस्‍कार का जिक्र कर बता दिया सच

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 26 October 2023 at 20:42 IST