LIVE BLOG

अपडेटेड 5 May 2025 at 23:20 IST

LIVE UPDATES/ प्रधानमंत्री कार्यालय में ताबड़तोड़ बैठकों का दौर, जम्मू-कश्मीर में सेना का सर्च ऑपरेशन तेज

India News Live: वक्फ संशोधन कानून से जुड़ी याचिकाओं पर 15 मई तक के लिए सुनवाई टल गई है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जापान के रक्षा मंत्री जेन नकातानी ने मुलाकात की। भारत के साथ जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान पहुंच गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है।

Follow :  
×

Share


India News Live | Image: ANI

India News Live: सीमा पर पाकिस्तान की उकसाने वाली हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही। पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से 4-5 मई की रात के दौरान एक बार फिर फायरिंग की गई। वहीं, भारत के साथ चरम पर पहुंचे तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान पहुंच गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद वो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान का दौरा कर रहे हैं। अन्य खबरों की बात करें तो पाकिस्तान ने भारत-पाक के बीच मौजूद स्थिति की चर्चा करने के लिए विशेष सत्र भी बुलाया है। वहीं, वक्फ कानून से जुड़ी याचिकाओं पर 15 मई तक के लिए सुनवाई टल गई है। 

  • Listen to this article
5 May 2025 at 23:20 IST

ओडिशा: क्रांतिकारी धरणीधर नायक की जयंती में शामिल हुए CM माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी क्रांतिकारी धरणीधर नायक की जयंती में शामिल हुए।
 

5 May 2025 at 23:19 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले का आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

Advertisement
5 May 2025 at 23:18 IST

केदारनाथ यात्रा में घोड़े और खच्चरों के इस्तेमाल पर 24 घंटे के लिए रोक

पशुओं में इक्विन इन्फ्लूएंजा वायरस की शिकायत के बाद केदारनाथ यात्रा में घोड़े और खच्चरों के इस्तेमाल पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया है। सचिव पशुपालन बीवीआर पुरुषोत्तम ने रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन के साथ स्थिति की समीक्षा की और यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पशुओं में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

5 May 2025 at 22:13 IST

एजाज खान के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज

अभिनेता एजाज खान के खिलाफ चारकोप पुलिस स्टेशन में एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज़ किया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज़ करने के बाद एजाज से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन तब से उसका नंबर बंद है। वह पुलिस के संपर्क में नहीं हैं। पुलिस उससे मिलने पहुंची, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है: मुंबई पुलिस

Advertisement
5 May 2025 at 22:11 IST

भारत में अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने पनवेल के करंजाडे इलाके में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। इन लोगों के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट थे, लेकिन उन्होंने धोखाधड़ी से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी हासिल कर ली थी। इनमें से तीन लोगों ने भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया है। इन फर्जी दस्तावेजों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित विभागों को इसके लिए पत्र भेजे जा रहे हैं: नवी मुंबई पुलिस

5 May 2025 at 22:10 IST

ग्रेटर नोएडा: महाराजा अग्रसेन भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई CM रेखा गुप्ता

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महाराजा अग्रसेन भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई।

5 May 2025 at 21:16 IST

हरियाणा-पंजाब जल विवाद का जल्द समाधान होगा- मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हमने जो कहा है, सबके सामने कहा है। हमारा पानी का अधिकार है। लेकिन पंजाब का मुख्यमंत्री जबरदस्ती कर रहा है। पंजाब का पानी पंजाब को मिलना चाहिए, हरियाणा का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए... बातचीत से जल्द इस विषय का समाधान होगा।"

5 May 2025 at 21:14 IST

बिहार में कांग्रेस पुनः अपनी जमीन को मजबूत करेगी- पप्पू यादव

बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "... बिहार में कांग्रेस पुनः अपनी जमीन को मजबूत करेगी। बिहार की जनता कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन पर भरोसा करेगी।"

5 May 2025 at 21:13 IST

मुख्यमंत्री को चाहिए कि शासन पर ध्यान दें- अशोक गहलोत

राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "...प्रदेश में अवैध खनन की बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि शासन पर ध्यान दें। सरकार की स्थिति अच्छी नहीं है। भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है, काम नहीं हो रहे, सरकार किस दिशा में जा रही है किसी को नहीं पता।"

5 May 2025 at 19:37 IST

फैसला सेना को लेना है कि कब कहां और कैसे जबाव देना है- केसी त्यागी

JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "प्रधानमंत्री स्पष्ट तौर पर राष्ट्र के सामने घोषणा कर चुके हैं कि सही समय पर सही जबाव दिया जाएगा। बैठक में वे कह चुके हैं कि फैसला सेना को लेना है कि कब कहां और कैसे जबाव देना है।"
 

5 May 2025 at 19:37 IST

भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठा रही है- आरपी सिंह

भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, "पाकिस्तान को चौतरफा मार पड़ रही है। पाकिस्तान पहले ही कह चुका है कि ये युद्ध का एलान है। लगातार भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठा रही है। हमें इसे(सिंधु जल समझौता पर रोक) पहले ही कर देना चाहिए था। पीएम मोदी की सरकार ने इस प्रकार का कड़ा एक्शन सोचा है। इसका खामियाजा पाकिस्तान बुरी तरह भुगतने वाला है। पाकिस्तान में त्राहि-त्राहि होने वाली है।"

5 May 2025 at 19:36 IST

बिहार कोई और चला रहा है, मुख्यमंत्री हाईजैक हो गए हैं- तेजस्वी यादव

बिहार: RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "जिस स्थिति से मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) गुज़र रहे हैं, उसे लेकर हमें पीड़ा है... हम बार-बार मुख्यमंत्री से कहते हैं कि अब वे थक चुके हैं। मुख्यमंत्री इसे प्रमाणित कर रहे हैं कि बिहार कोई और चला रहा है, मुख्यमंत्री हाईजैक हो गए हैं..."

5 May 2025 at 18:34 IST

घुसपैठिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा- संजय कुमार जैन

दिल्ली: संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने अप्रवासी बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर कहा, "... ये घुसपैठिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। बहुत से आपराधिक मामलों में इनकी भूमिका पाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली में यह अभियान चलाया गया है कि अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इन घुसपैठियों के साथ इन्हें पनाह देने वाले और इनके दस्तावेज बनाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है... मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले 6 महीने में हमने दक्षिणी रेंज में करीब 125 अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को गिरफ्तार और निर्वासित किया है..."

5 May 2025 at 18:33 IST

जेपी नड्डा ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया।
 

5 May 2025 at 18:32 IST

PM मोदी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी मिलने के लिए पहुंचे हैं। ये मुलाकात CBI डायरेक्टर की नियुक्ति को लेकर हो रही है। 

5 May 2025 at 17:30 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने आपराधिक कानूनों पर समीक्षा बैठक की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर गृह मंत्रालय (MHA) में समीक्षा बैठक की। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा मौजूद रहे।
 

5 May 2025 at 17:29 IST

तेलंगाना: बायोचार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बायोचार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन पर कहा, "... मैं भी इसमें थोड़ा बहुत काम करता हू्ं इसलिए इसका महत्व जानता हूं। यह बहुत उपयोगी है। हम जमीन में जिस प्रकार के उर्वरक प्रयोग करते हैं तो रासायनिक उर्वरक ज्यादा इस्तेमाल करने से जमीन खराब होती है... हमारे यहां एग्रो बायोमास है... हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। कुछ जानवर इसे खाते भी नहीं हैं, फिर हम इसका इस्तेमाल करके बायोचार तैयार करते हैं। बायो-चार के दूसरे उपयोग भी बहुत ज़्यादा हैं... कृषि में इसका उपयोग बहुत अधिक है..."

5 May 2025 at 17:28 IST

DDA ने दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।

5 May 2025 at 16:07 IST

ममता बनर्जी वोट और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं- गिरिराज सिंह

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी वोट और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं... ममता बनर्जी ने कहा था कि हमारे रहते हुए कोई किसी बांग्लादेशी को नहीं निकाल सकता है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के घरों के बाहर निशान बनाकर उनकी हत्या की गई है... प्रशासन के संरक्षण में सभी चीजे की गई। जब बंगाल में सभी हिंदुओं के अंदर एक आक्रोश की भावना जगी तो 27 दिनों बाद ममता बनर्जी घड़ियाली आंसू बहाने के लिए मुर्शिदाबाद पहुंची... वहां उनके शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं है। बंगाल के लोग यह समझ गए हैं।"

5 May 2025 at 16:06 IST

उन लोगों को न्याय दें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया- ममता बनर्जी

मुर्शिदाबाद: पहलगाम आतंकी हमले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "... सांप्रदायिक हिंसा करने की बजाय कृपया सीमा का ध्यान रखें। कृपया भारत का ध्यान रखें। हम भारत से प्यार करते हैं, कृपया भारत को आपदा से बचाएं। कृपया उन लोगों को न्याय दें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है..."

5 May 2025 at 16:05 IST

22 अप्रैल की घटना पहलगाम के लोगों के लिए एक सदमा थी- महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "... 22 अप्रैल की घटना पहलगाम के लोगों के लिए एक सदमा थी। कश्मीरियों ने कोशिश की ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों की जान बचाने की...मेरी गृह मंंत्री से अपील है कि जिन्होंने ये दहशतगर्दी की है उनके खिलाफ आप कार्रवाई करें..... जब इस समय भी पर्यटक यहां आते हैं, वह दिखाते हैं कि हम डरे नहीं है लेकिन आप लोग  पर्यटन स्थल बंद किए हुए हैं। आप वहां (पर्यटक स्थलों) पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दीजिए। मैं सरकार से अपील करती हूं कि पर्यटकों को घोड़े उपलब्ध कराने वालों को वित्तीय सहायता दी जाए और होटल और टैक्सी संचालकों द्वारा लिए गए ऋण को इस वर्ष के लिए ब्याज मुक्त किया जाए..."

5 May 2025 at 14:56 IST

वायनाड दौरे पर प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कहा, "हम सभी इस बात से बहुत खुश हैं। मुझे खुशी है कि यह खुला है क्योंकि यह उनके लिए बहुत सुविधाजनक होगा और मेरा मानना ​​है कि एक मोबाइल सिस्टम भी है जो अधिक दूरदराज के क्षेत्रों में जाता है, जो मुझे लगता है कि एक बढ़िया विचार है। वे इसके साथ प्रतिदिन लगभग 40 पासपोर्ट संसाधित कर रहे हैं... मुझे यकीन है कि संख्या बढ़ेगी, लेकिन मैं केंद्र को देखकर खुश हूं।"
 

5 May 2025 at 14:54 IST

अश्विनी वैष्णव ने किया जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने देश के दूरगामी विकास और विकसित भारत बनाने के लिए कई बड़े क्षेत्रों के काम हाथ में लिए हैं। उनमें से रेलवे का काम भी है। हम देख रहे हैं कि पूरे भारत और खासकर राजस्थान में रेलवे का कितना विकास हो रहा है। हम सभी उसी काम में लगे हैं। यह बहुत अच्छा स्टेशन बनेगा।"

5 May 2025 at 14:50 IST

महबूबा मुफ्ती की सरकार से अपील

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "22 अप्रैल की घटना पहलगाम के लोगों के लिए एक सदमा थी। कश्मीरियों ने कोशिश की ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों की जान बचाने की। मेरी गृह मंंत्री से अपील है कि जिन्होंने ये दहशतगर्दी की है उनके खिलाफ आप कार्रवाई करें। जब इस समय भी पर्यटक यहां आते हैं, वह दिखाते हैं कि हम डरे नहीं है लेकिन आप लोग पर्यटन स्थल बंद किए हुए हैं। आप वहां (पर्यटक स्थलों) पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दीजिए। मैं सरकार से अपील करती हूं कि पर्यटकों को घोड़े उपलब्ध कराने वालों को वित्तीय सहायता दी जाए और होटल और टैक्सी संचालकों द्वारा लिए गए ऋण को इस वर्ष के लिए ब्याज मुक्त किया जाए।"


 

5 May 2025 at 14:25 IST

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टली

वक्फ कानून से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 15 मई को न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के समक्ष निर्धारित की है। 
 

5 May 2025 at 14:05 IST

मुर्शिदाबाद पहुंचीं CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचीं।


 

5 May 2025 at 14:04 IST

BJP नेता रविंदर रैना का बयान

BJP नेता रविंदर रैना ने कहा, "पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को लहू-लुहान किया है। पहलगाम के आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने ये फैसला लिया है कि सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है और उसी के चलते जो भारत की नदियों का जल पाकिस्तान की ओर जाता है उसे रोक दिया गया है। चिनाब, सतलुज, रावी और व्यास, इन 4 नदियों के पानी के पूरी तरह से रोक दिया गया है। भारत सरकार का यह फैसला स्पष्ट है। एक तरफ पाकिस्तान यहां आतंकवादियों को भेजकर यहां के बेगुनाह लोगों का खून बहाएगा और यहां का पानी लेकर वह अपने-आपको खुशहाल करेगा, ऐसा नहीं हो सकता है। मोदी सरकार का यह बड़ा फैसला है। जो अपराध पाकिस्तान ने किया है उसकी सजा उसे मिलना शुरू हो गई है।"


5 May 2025 at 14:02 IST

पहलगाम में लोगों से मिलीं महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थानीय लोगों से बातचीत की।


 

5 May 2025 at 13:17 IST

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया- सचिन पायलट

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "यह देश पर हमला है और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। कांग्रेस और विपक्ष ने सरकार का समर्थन किया है। आज 140 करोड़ भारतीय एकजुट हैं।"


 

5 May 2025 at 12:58 IST

कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "वैध और अवैध रूप से भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन गैर भाजपा शासित राज्यों में ये कार्रवाई ना के बराबर की गई। आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस को पाकिस्तान की भाषा बोलनी जरूरी है?... कार्रवाई करने में उन्हें(कांग्रेस) कोई मजबूरी दिखती है? कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं?... सवाल ये खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस पार्टी आज भारत के साथ खड़ी है? मेरा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी सरकार से यह आग्रह है। आज जो हमने मेमोरेंडम दिया है, उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को हिमाचल प्रदेश से बाहर भेजा जाए और भारत की धरती से बाहर भेजा जाए।"


5 May 2025 at 12:56 IST

अजय राय के बयान पर सुंधाशु त्रिवेदी का पलटवार

BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अजय राय के बयान पर कहा, "... एक तरफ कांग्रेस और INDI गठबंधन के नेता यह मुखौटा लगाकर कहते हैं कि वे सरकार के साथ हैं और दूसरी तरफ वे भारत के विरुद्ध और सेना के मनोबल को गिराने वाले बयान देते हैं... कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दिए जा रहे हैं इन बयानों पर मुझे बहुत दुख और पीड़ा है।"


5 May 2025 at 12:29 IST

दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "हम पुरी के मंदिर का सम्मान करते हैं और हम जगन्नाथ धाम का भी सम्मान करते हैं। काली मंदिर और  शिव मंदिर देश भर में हर जगह हैं। मंदिर सभी जगहों पर हैं... इस मुद्दे पर इतना गुस्सा क्यों है?


 

5 May 2025 at 12:00 IST

वक्फ कानून पर SC में सुनवाई पर अवधेश प्रसाद का बयान

आज सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई किए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "हमारी न्यायपालिका का गौरवशाली इतिहास रहा है और देशहित में, भाईचारा और आपसदारी कायम करने के लिए समय-समय पर तमाम ऐसे महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं। हमें अपने देश की न्यायपालिका पर पूरी तरीके से भरोसा है। उच्चतम न्यायालय का जो भी आदेश होगा, देशहित में होगा।"
 

5 May 2025 at 11:59 IST

जापानी रक्षा मंत्री संग राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय बैठक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकटानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता की उनकी मजबूत अभिव्यक्ति के लिए जापान सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस अवसर पर भारत-जापान रक्षा संबंधों को गहरा करने में आपके अपार योगदान के लिए आपको बधाई देता हूं।"
 

5 May 2025 at 11:35 IST

हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर BJP सांसद किरण चौधरी का बयान

हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, "उस जल पर केवल उनका(पंजाब) अधिकार नहीं है बल्कि उसमें हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान का भी अधिकार है। पंजाब हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है और पंजाब-हरियाणा के किसान हमेशा से साथ चले हैं लेकिन इस तरह का व्यवहार दिखाता है कि स्पष्ट दर्शाता है कि वे पूरी तरह से बौखला गए हैं। उन्हें(AAP) मालूम है कि उनकी जमीन खत्म हो चुकी है। दिल्ली में जनता ने जिस तरह उनसे समर्थन ले लिया, उन्हें मालूम है कि पंजाब में भी उनकी यही स्थिति होने जा रही है इसलिए वे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।"


5 May 2025 at 11:34 IST

राफेल पर नींबू-मिर्ची वाले बयान पर अजय राय की सफाई

अपने बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "पहलगाम में हमारे लोगों को मारने वालों को जवाब देने का समय आ गया है। जब रक्षा मंत्री राफेल की डिलीवरी लेने गए तो उन्होंने राफेल पर नींबू-मिर्च लटका दी। मैं बस उनकी आंखें खोलना चाहता था और उन्हें दिखाना चाहता था कि देश की जनता आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें समर्थन देने वालों का खात्मा होना चाहिए।"


5 May 2025 at 11:14 IST

भाजपा महासचिवों के साथ जेपी नड्डा की बैठक

केंद्रीय मंत्री और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा महासचिवों के साथ बैठक की।


 

5 May 2025 at 10:39 IST

अजय राय के बयान पर भड़के शहजाद पूनावाला

BJP नेता शहजाद पूनावाला ने अजय राय के बयान पर कहा, "अजय राय ने केवल कोई खिलौना नहीं दिखाया है बल्कि उन्होंने पाकिस्तान के इशारे पर सेना के मनोबल के साथ खिलवाड़ किया है। पाकिस्तान को क्लीन चिट देना, पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई ना हो इसकी पैरवी करना और सेना के मनोबल को एक के बाद इनके(कांग्रेस) अन्य नेताओं द्वारा तोड़ने का काम करना। मानो कांग्रेस और पाकिस्तान दो शरीर-एक जान की तरह पेश आ रहे हैं। सवाल तो ये बनता है कि क्या कांग्रेस में राहुल गांधी की कोई सुनता नहीं है या वे दोहरी नीति अपनाते हैं? सर्वदलीय बैठक में वे(राहुल गांधी) राष्ट्रनीति का चोला पहन लेंगे और उसके बाद वोट बैंक नीति पर अपने अन्य नेताओं को इस प्रकार के हथकंडे करने देंगे। कांग्रेस के लिए सेना का अपमान करना कोई नई बात नहीं है... और इस बार तो अजय राय ने सेना का भी अपमान किया है और संस्कृति का भी मकौल उड़ाया है।"
 

5 May 2025 at 10:36 IST

जनता के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं- मृत्युंजय तिवारी

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "ये (बीजेपी) क्या बोलेंगे, जनता की पसंद तेजस्वी यादव हैं, जनता के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। पूरा बिहार बोल रहा है कि तेजस्वी की सरकार बनेगी। कौन क्या बोलता उससे फर्क नहीं पड़ने वाला है। तेजस्वी की सरकार बनकर रहेगी ये तय है।"
 

5 May 2025 at 09:46 IST

हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर CM भगवंत मान का बयान

हरियाणा-पंजाब जल मुद्दे पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "पानी का कोई विवाद नहीं है कानूनी तौर पर यह पंजाब के पक्ष में है। हमने जितना पानी उनको 1 साल के लिए दिया था वो वही पानी 10 महीने में उपयोग कर दो महीने का पानी फालतू और मांग रहे हैं...पंजाब का पानी हम खुद भी इस्तेमाल कर रहे हैं हमारे पास फालतू पानी नहीं है।"


5 May 2025 at 09:33 IST

सही समय पर दिया जाएगा करारा जवाब- अनुराग ठाकुर

पहलगाम आतंकी हमले पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "देश ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और दुनिया में भी इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस हमले का करारा जवाब भी दिया जाएगा और सही समय पर दिया जाएगा।"


 

5 May 2025 at 08:56 IST

ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 5-6 मई को प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे पर BJP नेता दिलीप घोष ने कहा, "मुख्यमंत्री को पहले ही मुर्शिदाबाद जाना चाहिए था लेकिन वे क्यों नहीं गईं? बार-बार मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार होता है, उनकी संपत्तियों को जलाया जाता है लेकिन ममता बनर्जी ने कभी इस पर कुछ नहीं कहा। वे(ममता बनर्जी) वहां इतनी देरी से इसलिए जा रही हैं क्योंकि वहां पर (हिंसा के) सभी चिन्ह मिटा दिए जाएंगे..."


 

5 May 2025 at 08:55 IST

मुंबई के कपड़े के शोरूम में लगी आग पर मंत्री का बयान

मुंबई के पेडर रोड पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में आज आग लग गई। घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, "आज सुबह करीब 6.30-7 बजे सुख शांति बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई... इस बिल्डिंग में कई वरिष्ठ नागरिक रहते हैं, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है... आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।"


 

5 May 2025 at 08:54 IST

कानपुर आग की घटना पर ACP का बयान

कानपुर आग दुर्घटना पर ACP कानपुर तेज बहादुर सिंह ने कहा "आग की घटना में कुल पांच लोगों की जान चली गई है, जिसमें दानिश, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।"

5 May 2025 at 08:02 IST

पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन

भारतीय सेना ने एक बयान में बताया कि 04-05 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना पोस्ट ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

5 May 2025 at 08:02 IST

NEET-UG परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी, नोएडा से 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने UG NEET और अन्य परीक्षाओं में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। यूपी STF ने एक बयान में बताया कि 3 मई को खुफिया जानकारी के दौरान एसटीएफ नोएडा टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग 4 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों से परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। इस गिरोह के लोगों का कार्यालय थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-3 नोएडा में स्थित है। इस सूचना पर एसटीएफ नोएडा टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान विक्रम कुमार साह, धर्मपाल सिंह और अनिकेत कुमार के रूप में हुई है।

5 May 2025 at 08:01 IST

ईरानी विदेश मंत्री पहुंचे पाकिस्तान

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत पश्चिम एशिया के अतिरिक्त सचिव सैयद असद गिलानी, पाकिस्तान में ईरानी राजदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। वे आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव पर चर्चा करके विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे।

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 May 2025 at 08:07 IST