भारत-पाकिस्तान तनाव पर सबसे बड़ी खबर, सीजफायर पर दोनों देश में बनी सहमति? DGMO स्तर की वार्ता में क्या-क्या?

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत पाकस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता खत्म हो गई। दोनों देशों ने शांति बहाल करने पर सहमती जताई है।

 
Follow :
भारत पाकिस्तान के बीच DGMO की बैठक पूरी। | Image: Republic

सीजफायर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता पूरी हो गई है। दोनों देशों ने शांति स्थापित करने को लेकर आपसी सहमती दी है। हालांकि, बैठक को लेकर अबतक कोई आधिकारी बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में बैठक में क्या-क्या बातचीत हुई इसपर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

दोनों देशों के बीच बैठक में किन-किन मुद्दों पर क्या बातचीत हुई है, इसे लेकर तमाम जानकारी के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। बता दें, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उससे पहले जानकारी सामने आ जाए।

DGMO की चर्चा में इन मुद्दों पर सहमती

भारतीय सेना की ओर से साझा जानकारी के अनुसार डीजीएसएमओ के बीच वार्ता 12 मई 2025 को शाम 5:00 बजे हुई। इस प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई कि दोनों पक्षों को एक भी गोली नहीं चलानी चाहिए या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करनी चाहिए। इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें।


 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 May 2025 at 18:40 IST