अपडेटेड 8 August 2024 at 23:34 IST
India News: वक्फ बिल पर संसद में छिड़ा संग्राम, सरकार ने जांच के लिए JPC के पास भेजा
India News: वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर मोदी सरकार आज लोकसभा में विधेयक पेश किया। वहीं, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की सीबीआई की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ गई है।
- Listen to this article
8 August 2024 at 23:33 IST
CM मोहन यादव ने दी हॉकी टीम को बधाई
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज का दिन एक और बड़ा समय लेकर आया है, भारत ने पुन: एक पदक जीता है। ओलंपिक में भारत ने पुन: गौरव हासिल किया है। मैं सभी को बधाई देता हूं.."
8 August 2024 at 23:33 IST
सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर निशाना
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू यादव के परिवार के बारे में पूरा देश जानता है कि जब लालू यादव बिहार के सीएम बने तो चारा खा गए और जब रेल मंत्री बने तो वह नौकरी के बदले जमीन लिखवा रहें तो लालू यादव और उनके परिवार को इसका जवाब देना ही होगा.."
Advertisement
8 August 2024 at 23:32 IST
राहुल ने मोहम्मद यूनुस को बधाई दी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को बधाई। शांति और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली समय की मांग है।"
8 August 2024 at 22:09 IST
कानून व्यवस्था को लेकर CM योगी की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालिदास मार्ग पर कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।
Advertisement
8 August 2024 at 22:09 IST
मेडल जीतने पर भोपाल में यूं मना जश्न
मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद मेजर ध्यानचंद हॉकी अकादमी में जश्न मनाया गया।
8 August 2024 at 22:08 IST
गजेंद्र सिंह शेखावत ने हॉकी टीम को दी बधाई
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 10 साल में जिस तरह भारत के खेल जगत को सरकार ने आगे बढ़ाने का काम किया है उसका परिणाम दिख रहा है। आने वाले समय में भारत खेल के जगत में सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला देश बनेगा। हम सभी की शुभकामनाएं हमारे खिलाड़ियों के साथ हैं।"
8 August 2024 at 21:00 IST
हॉकी टीम के लिए CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, "हमारी खेल नीति के अनुसार हम पंजाब के प्रत्येक कांस्य पदक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देंगे।"
8 August 2024 at 20:58 IST
खेल मंत्री ने दी हॉकी टीम को बधाई
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "सबसे पहले मैं हॉकी टीम को बधाई देना चाहता हूं। यह हमारे लिए चौथा कांस्य पदक (पेरिस ओलंपिक में) है। हमारे सभी खिलाड़ियों और टीम को बधाई।”
8 August 2024 at 20:58 IST
पीएम मोदी ने की हॉकी टीम से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम से बात की और उन्हें कांस्य पदक जीत पर बधाई दी।
8 August 2024 at 19:31 IST
वक्फ बिल को लेकर क्या बोले चिराग पासवान?0
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "वक्फ बोर्ड में ये जो संशोधन करने का बिल आया है इसको लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि ये बिल मुसलमान विरोधी है मुसलमानों का हक छीनने के लिए इस कानून को लाया जा रहा है जबकि ये वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने की सोच के साथ इस कानून को लाया जा रहा है।"
8 August 2024 at 18:58 IST
विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य विरोध करना है- CM पुष्कर सिंह धामी
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "वक्फ बोर्ड में संपत्तियां हड़पने के कई विवादास्पद मामले थे। इस बिल से इस तरह की गतिविधियां रुकेंगी। विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य विरोध करना है। वे सरकार की हर बात का विरोध करते हैं।"
8 August 2024 at 18:57 IST
पहले भी वक्फ बोर्ड में हुआ संशोधन- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "वक्फ बोर्ड में कोई पहली बार संशोधन नहीं हुआ है कई बार हो चुका है उस समय तो किसी ने हंगामा नहीं किया। ये पीएम मोदी का विरोध करते हैं और भ्रम फैलाते हैं...वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता के लिए ये संशोधन किया गया है..."
8 August 2024 at 18:56 IST
वक्फ बिल पर गौरव गोगोर्ई का बयान
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "धार्मिक मामले बहुत संवेदनशील होते हैं। हम सरकार से हमेशा कहते रहे हैं कि जल्दबाजी में निर्णय न लें। लेकिन अब यह बिल्कुल स्पष्ट है कि उनका इरादा किसी के कल्याण के लिए काम करने का नहीं है और केवल राजनीति और तुष्टिकरण पर ध्यान केंद्रित करने और महाराष्ट्र और हरियाणा में आगामी चुनावों में खुद को बचाने के लिए है... हमने इस विधेयक को जेपीसी में भेजने की मांग की।"
8 August 2024 at 17:42 IST
हड़बड़ी में लाया गया बिल- मीसा भारती
वक्फ(संशोधन) विधेयक, 2024 पर RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "हमारी भी मांग थी कि इसे JPC में रखा जाए। जिस तरह हड़बड़ी में इस बिल को लाया गया है तो मंत्री और सरकार भी अस्पष्ट थे क्योंकि विपक्ष इससे जुड़े जो सवाल उठा रहे थे उनके पास उसका जवाब नहीं था। कई बिंदु हैं जिन पर चर्चा नहीं हुई है। राज्यों के साथ इस पर चर्चा नहीं हुई है। सरकार खुद ही कह रही है कि इस बिल को कमिटी के पास भेज दिया जाए।"
8 August 2024 at 17:41 IST
संविधान की मूल संरचना का उल्लंघन करता है वक्फ बिल- ओवैसी
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "बिल पेश होने से पहले हमने स्पीकर को नियम 72 के तहत नोटिस भेजा था कि हम इस बिल के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि यह विधेयक अनुच्छेद 14, 15 और 25 के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। यह विधेयक संविधान की मूल संरचना का उल्लंघन करता है। यह विशेष रूप से न्यायिक स्वतंत्रता और शक्तियों के पृथक्करण का उल्लंघन करता है। आप उन मस्जिदों को छीनना चाहते हैं जिन पर आरएसएस दावा कर रहा है, उन दरगाहों को छीनना चाहते हैं जिन पर दक्षिणपंथी हिंदुत्व संगठन दावा कर रहे हैं। इसमें कई धाराएं हैं जो खतरनाक हैं। वे वक्फ बोर्ड के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके सभी तर्क झूठे हैं।''
8 August 2024 at 17:39 IST
वक्फ बिल पर मनोज झा का बयान
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "सिर्फ राजनीति करने के लिए इस तरह का बिल नहीं लाना चाहिए। JPC में भेजने का निर्णय शायद मैंडेट को भी समझने का एक संदेश देता है..."
8 August 2024 at 16:49 IST
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का बयान
पहलवान विनेश फोगाट पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा ही नहीं पूरे देश को हमारी बेटी विनेश पर गर्व है। कुछ समस्याएं उत्पन्न हुईं जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। सब कुछ के बावजूद, राज्य सरकार ने फैसला किया है कि हम उसे वे सभी लाभ देंगे जो एक रजत पदक विजेता को मिलते हैं। हम उनके मनोबल को कैसे कम कर सकते हैं... मैंने कांस्य पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह को भी बधाई दी है और कल उन्हें मैंने अपने आवास पर आमंत्रित किया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा और विपक्ष के लोग हर वर्ग में राजनीति करते हैं, हमारे खेल में भी वही राजनीति कर रहे हैं। हमारी सरकार ने हमारे खिलाड़ियों के लिए जो कुछ किया है, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए जो नीतियां लाई हैं, वह कोई भी सरकार नहीं कर पाई है।"
8 August 2024 at 16:47 IST
वक्फ बिल पर क्या बोलीं कंगना?
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर सांसद कंगना रनौत ने कहा, "पूरे देश को इस बिल का इंतज़ार और आज इसे पेश किया गया।"
8 August 2024 at 16:46 IST
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर नजर- विदेश मंत्रालय
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "विदेश मंत्री ने अपने स्वप्रेरणा वक्तव्य में इस मुद्दे को उठाया था। हम अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं। ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए समूहों और संगठनों द्वारा कई पहल की गई हैं। मैं संसद में विदेश मंत्री द्वारा कही गई बात को दोहराना चाहूंगा, हम इन कदमों का स्वागत करते हैं, लेकिन स्वाभाविक रूप से हम तब तक बहुत चिंतित रहेंगे जब तक कानून और व्यवस्था स्पष्ट रूप से बहाल नहीं हो जाती। हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि हर सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने सभी नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करें। हमें बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था की जल्द बहाली की उम्मीद है। यह देश और पूरे क्षेत्र के हित में है।"
8 August 2024 at 15:47 IST
वक्फ बिल पर क्या बोलीं सांसद शांभवी चौधरी?
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर LJP (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "हमारी पार्टी इस बिल के समर्थन में है क्योंकि हमारी पार्टी के संस्थापक (रामविलास पासवान) शुरू से ही अल्पसंख्यक के लिए एक बुलंद आवाज़ रहे हैं। हम आज भी वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में हैं। अगर यह बिल कमिटी के पास जाती है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है।"
8 August 2024 at 15:42 IST
CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी
दिल्ली आबकारी नीति CBI मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी। उन्हें तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।
8 August 2024 at 15:41 IST
पुणे में जीका वायरस के सात और मामले
पुणे में जीका वायरस के सात और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से इसकी जानकारी दी गई।
8 August 2024 at 14:15 IST
India News Live: ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल कुसाले ने किया रोड शो
India News Live: ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल कुसाले ने पुणे में विजय रोड शो किया। उन्होंने Paris Olympics 2024 में पुरुष 50 मीटर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
8 August 2024 at 14:13 IST
India News Live: MP में निवेश को लेकर सीएम मोहन यादव का बयान
India News Live: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "निवेश की दृष्टि से मध्य प्रदेश बहुत अच्छा स्थान है। मध्य प्रदेश में लोग निवेश करें और कर्नाटक से भी जुड़े रहें। इसे ध्यान में रखते हुए मैंने अपनी बात कही है। कई निवेशकों से मुलाकात हुई, सभी ने बहुत उत्साह दिखाया है। व्यवसाय के नए मार्ग खोलने के लिए मैं बेंगलुरु आया हूं।"
8 August 2024 at 12:58 IST
India News Live: उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य के साथ की CM केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात
India News Live: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मुलाकात की।

8 August 2024 at 12:55 IST
India News Live: श्री नगर पहुंचा EC का प्रतिनिधिमंडल
India News Live: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा डॉ. सुखबीर सिंह संधू के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज श्रीनगर पहुंचा है।

8 August 2024 at 12:54 IST
India News Live: बांग्लादेश की स्थिति पर क्या बोले असम सीएम
India News Live: बांग्लादेश में स्थिति को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, "भारत सरकार ने राज्य सरकारों को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर को पूरी तरह सुरक्षित करने को कहा है जिससे कोई भी देश में प्रवेश न कर सके। असम सरकार कड़ी निगरानी रख रही है...भारत सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि बांग्लादेश में हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई लोग सुरक्षित रहें।"
8 August 2024 at 11:52 IST
India News Live: लखनऊ की सड़कों पर लगाया गया बांग्लादेश से जुड़ा पोस्टर
India News Live: लखनऊ की सड़कों पर बांग्लादेश की घटनाक्रम को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं जहां बांग्लादेश में जो हो रहा है उसे गजवा ए हिंद से जोड़कर इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया गया है इंडिया गठबंधन के नेताओं के बयान बाजी को निशानी पर लिया गया है भाजपा नेता जिन्होंने पोस्टर लगवाए हैं उनका कहना है यह सारे प्रयास इंडिया गठबंधन के बयान बाजी देश को तोड़ने वाली बातें हैं और बांग्लादेश में हो रहा है वह भारत के लिए खतरे की घंटी है।
8 August 2024 at 11:51 IST
India News Live: विनेश फोगाट के परिवार से मिलने के बाद क्या बोले सीएम मान?
India News Live: विनेश फोगाट के गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात करने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "कल मैं विनेश फोगाट के घर गया था यह बहुत दुखद है कि एक ओलंपिक स्वर्ण पदक छीन लिया गया उसके कोच और चाचा ने मुझे बताया कि उसके बाल काटे जा सकते थे 100 ग्राम का मामला था उसके बाल काटे जा सकते थे मुझे नहीं पता कि हमारे कोच फिजियोथेरेपिस्ट वहां क्या कर रहे हैं यह उसकी गलती नहीं है।"
8 August 2024 at 11:06 IST
India News Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू
India News Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में अभी प्रश्नकाल चल रहा है।
8 August 2024 at 10:49 IST
India News Live: वक्फ बोर्ड में संसोधन बिल को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर हमला
India News Live: वक्फ बोर्ड में संसोधन बिल को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "‘वक्फ बोर्ड’ का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है। रक्षा, रेल, नजूल लैंड की तरह ज़मीन बेचना निशाना है। वक्फ बोर्ड की जमीनें, डिफेंस लैंड, रेल लैंड, नजूल लैंड के बाद ‘भाजपाइयों के लाभार्थ योजना’ की शृंखला की एक और कड़ी मात्र हैं। भाजपा क्यों नहीं खुलकर लिख देती : ‘भाजपाई-हित में जारी’। इस बात की लिखकर गारंटी दी जाए कि वक्फ बोर्ड की जमीनें बेची नहीं जाएंगी। भाजपा रियल स्टेट कंपनी की तरह काम कर रही है। उसे अपने नाम में ‘जनता’ के स्थान पर ‘जमीन’ लिखकर नया नामकरण कर देना चाहिए: भारतीय जमीन पार्टी"
8 August 2024 at 10:41 IST
India News Live: विनेश फोगाट को रजत पदक विजेता वाले लाभ की घोषणा पर ताऊ का बयान
India News Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा विनेश फोगाट को रजत पदक विजेता को मिलने वाले सभी लाभ देने की घोषणा पर उनके ताऊ महावीर फोगट ने कहा, "यह मुख्यमंत्री की अच्छी पहल है। उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि विनेश को रजत पदक मिला है। यह एक अच्छा कदम है और मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं हरियाणा सरकार को धन्यवाद देता हूं, अगर कभी अन्य एथलीटों के साथ ऐसा होता है तो इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा..."
8 August 2024 at 10:40 IST
India News Live: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को लेकर क्या बोलीं UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी?
India News Live: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ खेल मध्यस्थता अदालत में अपील करने और रजत पदक मांगने पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "उन्होंने जो मांग की है वो जरूरी है क्योंकि उन्होंने जो अपने 3 मैच लड़े थे उसमें उन्होंने जीत पाई थी... उम्मीद करती हूं कि उनके साथ न्याय होगा... हम उम्मीद करते है हरियाणा सरकार मजबूती से उनकी लड़ाई लड़वाएगी और जो अपील की है उसमें समर्थन करेगी।"
8 August 2024 at 10:39 IST
India News Live: मुद्रास्फीति जून में बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई
India News Live: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी है कि अप्रैल और मई के दौरान 4.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने के बाद मुद्रास्फीति जून में बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2% रहने का अनुमान है, जिसमें वृद्धि दर पहली तिमाही में 7.1%, दूसरी तिमाही में 7.2%, तीसरी तिमाही में 7.3% और चौथी तिमाही में 7.2% रहने का अनुमान है। 2025-26 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2% रहने का अनुमान है।"
8 August 2024 at 09:15 IST
India News Live: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने बढ़ाया विनेश फोगाट का हौसला
India News Live: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: "हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है। हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा ।हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी । हमें आप पर गर्व है विनेश ! "
8 August 2024 at 09:14 IST
India News Live: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया
India News Live: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और सरकार से "समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और हमारे मछुआरों की रक्षा के लिए तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करने" का आग्रह किया।
8 August 2024 at 09:11 IST
India News Live: दिल्ली में आतंकवादियों के लगाए जा रहे पोस्टर
India News Live: 15 अगस्त की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली में वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर सब-इंस्पेक्टर कोमल ने कहा, "हम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए आगामी Independence Day 2024 के मद्देनजर आतंकवादियों के पोस्टर लगा रहे हैं।"
8 August 2024 at 08:10 IST
India News Live: मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार लेगी शपथ
India News Live: सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज़-ज़मान ने कहा कि बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार गुरुवार को शपथ लेगी। बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल वेकर ने कहा कि अंतरिम सरकार के गुरुवार रात 8:00 बजे शपथ लेने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं। 84 वर्षीय अर्थशास्त्री यूनुस को मंगलवार को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके एक दिन बाद प्रधान मंत्री शेख हसीना ने नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली पर अपनी सरकार के खिलाफ घातक विरोध प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भाग गईं।
8 August 2024 at 08:04 IST
India News Live: CM केजरीवाल की CBI की न्यायिक हिरासत आज होगी खत्म
India News Live: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज पेश किया जाएगा। केजरीवाल की सीबीआई मामले जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर निचली अदालत में जाने को कहा था। जबकि ईडी मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है।
8 August 2024 at 07:54 IST
India News Live: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल आज सदन में होगा पेश
India News Live: वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर मोदी सरकार आज लोकसभा में विधेयक पेश करेगी। संसद में मॉनसून सत्र जारी है। इस बिल को आज किरेन रिजिजू लोकसभा में पेश करने वाले हैं। वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर सियासत काफी गरमा गई है। एक तरफ NDA इस बिल को पास करवाने की कोशिश करेगी वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसका पुरजोर विरोध करेगा। बता दें कि वक्फ बोर्ड अधिनियम संशोधन बिल 2024 के जरिए 44वां संशोधन करने जा रही है। केंद्र सरकार ने कहा कि यह बिल लाने का मकसद वक्फ की संपत्तियों को सुचारू संचालन करना और उसकी देखरेख करना है। वक्फ कानून 1950 के सेक्शन 40 को हटाया जा रहा है। इसके तहत वक्फ को किसी भी संपत्ति को वक्फ की संपत्ति घोषित करने का अधिकार था।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 07:32 IST