LIVE BLOG

अपडेटेड 6 August 2024 at 23:41 IST

बांग्लादेश में प्रदर्शन के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाया गया, हालात पर नजर है- विदेश मंत्री

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं। वह भारत आ गई हैं और यहां से लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं।

Follow :  
×

Share


बांग्लादेश में तख्तापलट | Image: Republic
  • Listen to this article
6 August 2024 at 22:43 IST

इजराइल के राजदूत ने जताई चिंता

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलॉन ने बांग्लादेश हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों और उनके मंदिरों के खिलाफ हो रही हिंसा की खबरों से परेशान हैं।


 

6 August 2024 at 20:48 IST

अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिका ने एक एडवाइजरी जारी कर अपने देश के नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए बांग्लादेश में नियुक्त अमेरिका के गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी। 

Advertisement
6 August 2024 at 20:46 IST

यूरोप जा सकती हैं शेख हसीना

शेख हसीना अगले 48 घंटों में भारत से बाहर चली जाएंगी। उनके यूरोप जाने की खबरें हैं। 


 

 

6 August 2024 at 20:45 IST

अंतरिम सरकार के लिए बैठक

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की रूपरेखा के लिए बंगभवन में बैठक हो रही है। 13 सदस्यों का एक समूह मौजूदा स्थिति और अंतरिम सरकार की रूपरेखा पर बंगभवन में राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ बैठक चल रही है।


 

 

Advertisement
6 August 2024 at 19:23 IST

अमेरिका ने रद्द किया शेख हसीना का वीजा

अमेरिका ने शेख हसीना का अमेरिकी वीजा रद्द कर दिया है। कहा गया है कि शेख हसीना का अमेरिका में स्‍वागत नहीं है। बता दें कि शेख हसीना और अमेरिका के बीच रिश्‍ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं। 
 

6 August 2024 at 19:20 IST

बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद गिरफ्तार

बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद को ढाका शाहजहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले बांग्लादेश की IT मिनिस्टर को भी नई दिल्ली भागने की कोशिश करते हुए एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है
 

6 August 2024 at 19:06 IST

बांग्लादेश में स्थिति चिंताजनक- मनोज तिवारी

BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "बांग्लादेश की जो स्थिति है वो बहुत चिंताजनक है। कानून व्यवस्था कुछ नहीं है। वहां लोकतंत्र की धज्जियां उड़ गई। वहां अराजकता ही अराजकता है, अल्पसंख्यक बहुत संकट में हैं। आज सदन में हमारे विदेश मंत्री ने वहां की स्थिति रखी है। मुझे संतोष है कि विपक्ष ने इस पर सकारात्मक रूख रखा है कि हम ऐसे मुद्दों पर देश के साथ हैं ये बहुत अच्छी बात हुई है।"


6 August 2024 at 17:39 IST

बांग्लादेश में हिंदुओं पर क्रूरता नहीं होनी चाहिए- बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं पर कोई क्रूरता या अत्याचार नहीं होना चाहिए- चाहे वहां व्यापार करने वाले हिंदू हों, या वहां के हिंदू मंदिर हों, या वहां रहने वाले भारतीय हों। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पहली बार पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और यही भारत की नीति होनी चाहिए। अन्यथा जिस तरह से दुनिया भर में इस्लामिक कट्टरवाद का विस्तार हो रहा है और जिस तरह से भारत का पड़ोस में इसने दस्तक दी है, यह देश के लिए खतरनाक हो सकता है। यह एकता आने वाले समय में भी बनी रहे, जो लोग आरक्षण, जाति, धार्मिक कट्टरता के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं, यह ठीक नहीं है राजनीति मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए।"


 

6 August 2024 at 17:36 IST

ढाका रूट पर एयर इंडिया की फ्लाइट्स फिर से शुरू

एयर इंडिया ने पोस्ट कर कहा कि वह दिल्ली-ढाका-दिल्ली सेक्टर में अपनी शाम की उड़ानें एआई 237/238 फिर से शुरू करेगी। इसके अलावा ढाका में जो वर्तमान स्थिति है, उसको देखते हुए वो ढाका से आने-जाने वाली एयर इंडिया उड़ान पर ग्राहकों को एक बार की छूट देगी। ऐसी बुकिंग पर जो 4 से 7 अगस्त के लिए की गई हो, अगर वो इसे रिशेड्यूल करना चाहते हैं तो इसके लिए टिकट 5 अगस्त या उससे पहले बुक किया गया होना चाहिए। हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे संपर्क केंद्र से 011 69329333, 011 69329999 पर संपर्क करें या हमारी वेबसाइट http://airindia.com पर जाएं।"


 

6 August 2024 at 17:32 IST

ढाका के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र का वीडियो

बांग्लादेश: ढाका स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में लूटपाट और आगजनी के बाद की स्थिति वीडियो के माध्यम से देखी जा सकती है। कल 5 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में हिंसक अशांति फैल गई।


 

6 August 2024 at 16:23 IST

बांग्लादेश के बदलाव भारत को चिंतित करने वाले- केसी त्यागी

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर JD(U) प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, "बांग्लादेश के बदलाव भारत को चिंतित करने वाले हैं। उनके विरुद्ध जिस तरह से विद्रोह हुआ है और जिन ताकतों के हाथ में सत्ता आई है वो खतरनाक लोग हैं।"


6 August 2024 at 16:22 IST

अल्पसंख्यक और भारतीयों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी- राजीव शुक्ला

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "उन्होंने वहां (बांग्लादेश) की स्थिति का विवरण दिया है। वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सरकार बात कर रही है। मुझे लगता है कि उस पर त्वरित कार्रवाई की जरूरत है। वहां इस्कॉन मंदिर पर भी हमला हुआ है। वो एक गंभीर बात है। वहां अल्पसंख्यक और भारतीयों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार को इस पर गंभीरता से ताकत लगाकर इसे देखना चाहिए। मंदिरों को तोड़ने जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। शेख हसीना की सरकार मित्रतापूर्ण वाली सरकार थी। अब की सरकार कैसी होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। हम सब सरकार पर छोड़ रहे हैं कि सरकार शांति की स्थापना की कोशिश करे। हमारे बांग्लादेश से रिश्ते अच्छे रहने चाहिए।"


6 August 2024 at 16:21 IST

राष्ट्रीय सुरक्षा पर साथ खड़े होने की जरूरत- संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसलों में पक्ष विपक्ष सबको एक साथ खड़े होने की आवश्यकता होती है। विदेश मंत्री जी ने अपना जो बयान सदन में रखा उसमें हम लोगों ने कोई सवाल नहीं किया ये मानते हुए कि देश की सरकार और विदेश मंत्री सही जानकारी दे रहे होंगे। दूसरा सवाल हमने सरकार से पूछा कि आज आपने राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर जो सर्वदलीय बैठक बुलाई उसमें आपने राष्ट्रीय दल AAP को नहीं बुलाया। हमारे लोकसभा में तीन सांसद हैं, 10 सांसद राज्यसभा में हैं... ये गलत परंपरा की शुरूआत आज भाजपा की सरकार ने की है।"


6 August 2024 at 14:48 IST

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश को लेकर सदन में क्या बोले एस जयशंकर?

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश की स्थिति पर राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, "हम अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ निकट और निरंतर संपर्क में हैं। वहां अनुमानतः 19,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से लगभग 9000 छात्र हैं। जुलाई में अधिकांश छात्र वापस लौट आए...हम अल्पसंख्यकों की स्थिति के संबंध में भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समूहों और संगठनों द्वारा पहल की खबरें हैं। स्वाभाविक रूप से, हम कानून और व्यवस्था बहाल होने तक बहुत चिंतित रहेंगे। इस जटिल स्थिति के वीडियो में हमारे सीमा सुरक्षा बलों को असाधारण रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पिछले 24 घंटों में, हम ढाका में अधिकारियों के संपर्क में हैं।"

6 August 2024 at 14:45 IST

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश की विपक्षी नेता खालिदा जिया रिहा हुई

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश की विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिद जिया को रिहा कर दिया गया है। 

6 August 2024 at 14:16 IST

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश की स्थिति पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश को लेकर भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, "बांग्लादेश में हिंदू सनातनी लोगों को परेशान किया जा रहा है वहां की PM वहां सुरक्षित नहीं रही तो वहां अल्पसंख्यक हिंदू सुरक्षित कैसे रहेगा। 5 करोड़ से ज्यादा अवैध रोहिंग्या बांग्लादेशी घुसपैठी जेहादी मानसिकता वाले लोग हर जगह पहुच गए है भारत की आंतरिक व्यवस्था के लिए यह खतरा है। यहां से 5 करोड अवैध बांग्लादेशियों को बांग्लादेश भेजना चाहिए और वहां से एक करोड़ हिंदुओं को भारत बुलाकर उन्हें व्यवस्थित करना चाहिए। UCC के तहत एक करोड़ लोगों को नागरिकता देनी चाहिए उन्हें भारत में व्यवस्थित करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि हम लोग सनातनी है जियो औऱ जीने दो में भरोसा करते है शुभेंदु अधिकारी ने सही कहा है जो हिन्दू भारत आना चाहता है उसे आने दिया जाए।

6 August 2024 at 13:00 IST

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा: बाबा बालकनाथ

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बाबा बालकनाथ ने कहा, बंगलादेश में हिन्दूओं पर अत्याचार हो रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, प्रताड़ित हिन्दुओं को भारत लाया जाए। इसीलिए CAA कानून जरूरी है। आज जिस तरह से हालात बने हैं उससे लगता है CAA जल्द लागू हो।

6 August 2024 at 12:57 IST

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश को लेकर 2 बजे सदन में बोलेंगे एस जयशंकर

Bangladesh Coup LIVE: बांग्लादेश में जारी हिंसा और उथल-पुथल के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दोपहर दो बजे सदन में बोलेंगे।

6 August 2024 at 11:31 IST

Bangladesh Coup LIVE: 8 हजार छात्र बांग्लादेश से लाए गए भारत

Bangladesh Coup LIVE: केंद्र सरकार के साथ अपना समर्थन जताने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राजनीतिक दलों का धन्यवाद किया। बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है कि 8000 छात्र को तत्काल भारत वापस लाया जा चुका है, जबकि 12 हजार लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं। 

6 August 2024 at 10:29 IST

संसद में बांग्लादेश मामले पर चर्चा नहीं होगी

संसद में बांग्लादेश मामले पर चर्चा नहीं होगी।  बैठक में उन सभी दलों को बुलाई गई है, जिन्होंने बांग्लादेश मामले और उसके निहितार्थ पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस दिया है।

6 August 2024 at 10:25 IST

सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी, मीसा भारती समेत अन्य लोग भी मौजूद

बांग्लादेश को लेकर हो रही सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, डीएमके के टीआर बालू, जेडीयू के लल्लन सिंह, एसपी के राम गोपाल यादव, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय, राजद की मीसा भारती, एसएस (यूबीटी) के अरविंद सावंत, बीजेडी के सस्मित पात्रा, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले, टीडीपी के राम मोहन नायडू भी शामिल हैं।

6 August 2024 at 10:22 IST

बांग्लादेश को लेकर सर्वदलीय बैठक

बांग्लादेश में बनी हुई चिंताजनक परिस्थिति को लेकर भारत सरकार नजर बनाई हुआ है। इसे लेकर सर्वदलीय बैठक की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता विदश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं। इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

6 August 2024 at 09:07 IST

दानिश कनेरिया ने पीएम मोदी से की हिंदुओं की रक्षा की अपील

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा की अपील की है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को टैग कर कनेरिया ने लिखा, "मैं पीएम से आग्रह करता हूं कि बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें। हमें अपने भाइयों और बहनों को चरमपंथियों के हाथों में नहीं छोड़ना चाहिए।"

6 August 2024 at 08:16 IST

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर संकट के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी

सेना ने हिंदू परिवारों या मंदिरों के लिए कॉल करने हेतु नंबरों की एक लिस्ट जारी की है। यह अन्य संप्रदायों पर भी लागू होती है, यदि उन पर हमला हो रहा हो या बांग्लादेश में किसी प्रकार का खतरा हो तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

1. Dinajpur
Lt Col Raushanul Islam
01769682454

2. Mymensingh
Capt Faisal
01769208174

3. Sirajganj
Capt Shudipto
01769510524

4. Rampura
CO- Lt Col Rehgir Al Shahid,
01769053150

5. Rangpur
Capt Ashraf
01615332446

6. Rangpur
Capt Maariz
01745207469

7. Kishoreganj (Bhairab)
01769202354

Capt Raihan

Adjt: 01769202366

8. Jessore
Capt Sabbir
01886-910514

9. Rajbari
Capt Enam
01795-615950

10. Dhaka (Jatrabari)
Capt Hemel, 01766162077

11. Uttara , Airport, Diabari
CO: 01769024280
Adjt: 01769024284
Capt Sazzad (Parvez):01769510457

12. Cox’s Bazar
Capt Muztahid: 01769119988

13. Thakurgaon
Lt Faiz -01769510866
Capt Mohtashim -01769009855

14. Mirpur Area
Capt Mahomud : 01833585736
01769024256
Adjt: 01769024254

For Dhaka
1. Capt Saikat: 017 6951 0515 (Mohammadpur)

2. Capt Ridnan Saleh: +880 16 4196 8237 (Mohammadpur)

3. ⁠Capt Ashik: +880 17 3899 8458 (Segunbagicha)

4. ⁠Capt Abrar: +880 17 4156 9832 (Uttara)

5. ⁠Capt Atahar Ishtiaq: +880 17 6951 1144 (Mirpur)

6. ⁠Capt Zarraf: 01708375371 (Stadium, Polton)

7. ⁠Capt Nasif: +880 17 6951 0803 (Baridhara)

8. Lt Imrul 81: +880 17 0526 0019 (Agargaon)

9. Adjt 21 Engrs Bn: 01769013094 (Gulshan/Banani)

10. Capt Shihab: 017 6604 7323 (Motijheel, Bangladesh Bank KPI)

6 August 2024 at 07:36 IST

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की रिहाई का आदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने के साथ ही बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की रिहाई का आदेश दिया गया है। 

5 August 2024 at 23:24 IST

अल्पसंख्यकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बांग्लादेश सेना ने हिंदू अल्पसंख्यक परिवारों या मंदिरों में कॉल करने के लिए नंबरों की एक लिस्ट जारी की है। यह अन्य अल्पसंख्यकों पर भी लागू होती है, अगर वे पूरे बांग्लादेश में हिंसक हमले या किसी भी प्रकार के खतरे में हैं।

Dinajpur -

Lt Col Raushanul Islam
01769682454

Mymensingh -

Capt Faisal
01769208174

Sirajganj -

Capt Shudipto
01769510524

Rampura -

CO- Lt Col Rehgir Al Shahid,
01769053150

Rangpur -

Capt Ashraf
01615332446

Rangpur -

Capt Maariz
01745207469

Kishoreganj (Bhairab) -

01769202354

Capt Raihan -

Adjt: 01769202366

Jessore -

Capt Sabbir
01886-910514

Rajbari -

Capt Enam
01795-615950

Dhaka (Jatrabari) -

Capt Hemel, 01766162077

Uttara , Airport, Diabari -

CO: 01769024280
Adjt: 01769024284
Capt Sazzad (Parvez):01769510457

Cox’s Bazar -

Capt Muztahid: 01769119988

Thakurgaon -

Lt Faiz -01769510866
Capt Mohtashim -01769009855

Mirpur Area -

Capt Mahomud : 01833585736
01769024256
Adjt: 01769024254

For Dhaka -

1. Capt Saikat: 017 6951 0515 (Mohammadpur)
2. Capt Ridnan Saleh: +880 16 4196 8237 (Mohammadpur)
3. ⁠Capt Ashik: +880 17 3899 8458 (Segunbagicha)
4. ⁠Capt Abrar: +880 17 4156 9832 (Uttara)
5. ⁠Capt Atahar Ishtiaq: +880 17 6951 1144 (Mirpur)
6. ⁠Capt Zarraf: 01708375371 (Stadium, Polton)
7. ⁠Capt Nasif: +880 17 6951 0803 (Baridhara)
8. Lt Imrul 81: +880 17 0526 0019 (Agargaon)
9. 9. Adjt 21 Engrs Bn: 01769013094 (Gulshan/Banani)
10. Capt Shihab: 017 6604 7323 (Motijheel, Bangladesh Bank KPI)
 

5 August 2024 at 22:41 IST

देश को संबोधित करेंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति

बांग्लादेश में घटे घटनाक्रम के बाद आज रात राष्ट्रपति राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

5 August 2024 at 22:18 IST

बांग्लादेश में मंगलवार से हट जाएगा कर्फ्यू- सेना

बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कल यानी मंगलवार से देश में कर्फ्यू हट जाएगा । स्कूल और दफ्तर खुलेंगे। 

5 August 2024 at 21:11 IST

पीएम आवास पर अहम बैठक

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को बांग्लादेश के हालात के बारे में जानकारी दी गई।

5 August 2024 at 20:54 IST

लंदन रवाना हो सकती हैं शेख हसीना

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शेख हसीना आज देर रात करीब एक बजे लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं।  
 

5 August 2024 at 20:21 IST

इंडिगो ने भी रद्द की सभी फ्लाइट्स

बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि ढाका में चल रही स्थिति को देखते हुए कल के लिए निर्धारित सभी उड़ानें से रद्द कर दी गई हैं। आपको असुविधा और व्यवधान के लिए हमें खेद है।
 

5 August 2024 at 19:19 IST

शेख हसीना से मिले NSA अजीत डोभाल

हिंडन एयरबेस पर NSA अजीत डोभाल ने शेख हसीना से मुलाकात की। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना से मिलकर उन्होंने उनका स्वागत किया है।
 

5 August 2024 at 19:17 IST

पीएम मोदी से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

बांग्लादेश में बिगड़े राजनीतिक हालात के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को पीएम मोदी से जयशंकर ने मुलाकात कर उन्हें बांग्लादेश के हाल पर अपडेट दिया। 
 

5 August 2024 at 18:11 IST

एयर इंडिया ने रद्द की सभी फ्लाइट्स

बांग्लादेश के घटनाक्रम को देखते हुए एयर इंडिया ने ढाका के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट के साथ सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र को 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।"
 

5 August 2024 at 17:46 IST

गाजियाबाद में लैंड हुआ शेख हसीना का विमान

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना का विमान लैंड हुआ है। 

5 August 2024 at 17:22 IST

बांग्लादेश का शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद

बांग्लादेश का हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज दोपहर बंद कर दिया गया।

5 August 2024 at 17:22 IST

बांग्लादेश से ट्रेनों का संचालन निलंबित

भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश के लिए ट्रेनों का संचालन निलंबित कर दिया है। बयान में बताया गया कि भारतीय रेलवे ने 19 जुलाई से 6 अगस्त तक बांग्लादेश के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन सहित सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी थीं।

 

5 August 2024 at 17:17 IST

बंगाल के लोग शांति बनाए रखें- ममता बनर्जी

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और वहां अंतरिम सरकार बनाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो देशों के बीच का मामला है, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।”


5 August 2024 at 16:47 IST

बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर बढ़ी सुरक्षा

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बाद दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।


 

5 August 2024 at 16:15 IST

बांग्लादेश सेना प्रमुख की जनता से अपील

बांग्लादेश आर्मी चीज वाकर उज जमान ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी हालातों को ठीक करने के लिए सेना का सहयोग करें। प्रदर्शनकारियों की मांग पर विचार किया जाएगा। हिंसा से देश का नुकसान हो रहा है। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनेगी। शांति व्यवस्था बहाल करेंगे, सेना पर भरोसा रखें। लोग कानून को अपने  हाथ पर न लें।


 

5 August 2024 at 15:53 IST

दिल्ली आ सकती हैं शेख हसीना

बांग्लादेश एयरफोर्स C130J सुपर हरक्यूलिस ने कोलकाता से दिल्ली के रास्ते उड़ान भरी। संभवत: हसीना इसी विमान में हैं। 

5 August 2024 at 15:45 IST

BSF ने बॉर्डर पर जारी किया अलर्ट

बांग्लादेश में मौजूदा हालात के मद्देनजर BSF ने पूरे बॉर्डर पर पिछले 24 घंटे का अलर्ट जारी किया। BSF के डीजी दलजीत चौधरी फिलहाल पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। BSF ने बॉर्डर पर सैनिकों की संख्या भी बढ़ाई है। 

5 August 2024 at 14:46 IST

ढाका छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर गईं शेख हसीना: रिपोर्ट्स

बांग्लादेश से आ रहे रिपोर्ट्स की मानें तो देश में अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी हिंसा के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चली गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वे नई दिल्ली भी आ सकती हैं।

5 August 2024 at 14:47 IST

Live: पीएम शेख हसीना ने दिया इस्तीफा

Live: मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। सेना की ओर से बन रहे दबाव के बीच शेख हसीना ने PM पद से इस्तीफा दे दिया है।

5 August 2024 at 14:47 IST

Live: बांग्लादेश पीएम शेख हसीना को सेना ने दिया अल्टीमेटम

 Live: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को वहां की सेना ने अल्टीमेटम दे दिया है। बांग्लादेश की सेना ने पीएम हसीना को महज 45 मिनट में ढाका छोड़ने के कहा है।

5 August 2024 at 14:20 IST

India News Live: वक्फ बोर्ड प्रॉपर्टी पर नियंत्रण विधेयक पर तेजस्वी का बयान

India News Live: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया में आई खबरों के अनुसार कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए विधेयक ला सकती है', पर कहा, "केंद्र सरकार जनहित के काम नहीं करती, उन्हें महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी से कोई मतलब नहीं है... वे सिर्फ ध्रुवीकरण, हिंदू-मुसलमान करके अपनी राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा के लोगों को पहले बताना चाहिए कि जो आरक्षण हमने बढ़ाया उसे वे 9वीं अनुसूचि में क्यों नहीं डाल रहे? बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के वादे का क्या हुआ?"

5 August 2024 at 13:34 IST

India News Live: 370 निरस्त होने के 5वीं वर्षगांठ पर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

India News Live: 370 निरस्त होने के 5वीं वर्षगांठ पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी खुशी जाहिर की और कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने कहा, "पत्थरबाजी लगभग समाप्त हो चुकी है। आतंकवाद की घटना में भारी गिरावट आई है। टेरर हॉस्पॉट टूरिज्म हॉटस्पॉट बना है। 35 40 साल बाद जम्मू-तकश्मीग में रिकॉऱ् वोटिंग हुई। आज वहां रिकॉड इन्वेस्टमेंट हो रही है। जहां मोहर्रम के ताजिए नहीं निकल पा रहे थे, वहां आज ताजिए भी निकल रहे हैं और मंदिर में पूजा भी हो रही है।"

5 August 2024 at 12:35 IST

India News Live: लव जिहाद कानून को लेकर सीएम हिमंत का बयान

India News Live: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लव जिहाद के खिलाफ कानून को लेकर कहा, "हमारी सरकार एक कानून बनाने की प्रक्रिया में है जो लव जिहाद के मामलों में कड़ी सज़ा देगा। असम में यह बहुत आम है, लोग फेसबुक पर अपना हिंदू नाम डालते हैं, एक लड़की को बहलाते हैं और शादी के बाद लड़की को पता चलता है कि लड़का वह नहीं है जिससे उसने शादी की थी। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए, इसलिए असम सरकार विभिन्न मामलों की जांच करने के बाद एक कानून बनाने जा रही है जो ऐसे मामलों में सज़ा देगा।"

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि असम के विभिन्न हिस्सों में जनसांख्यिकी परिवर्तनों के कारण SC, ST जैसे मूल समुदाय अल्पसंख्यक बन रहे हैं और उनकी संपत्ति भी संदिग्ध तरीकों का उपयोग करके खरीदी जा रही है... असम में अगर आप बारपेटा, धुबरी जाएंगे तो आपको ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे जहां हमने अपनी जमीन और संपत्ति कैसे खोई है। इसलिए हम एक ऐसा कानून ला रहे हैं जो ऐसी बिक्री को प्रतिबंधित करेगा। SC अपनी जमीन केवल SC को ही बेचेंगे, ST अपनी जमीन ST को ही बेचेंगे और OBC अपनी जमीन सिर्फ OBC को ही बेचेंगे... हम लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ काम करेंगे।

5 August 2024 at 12:22 IST

India News Live: समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी: फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद

India News Live: फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या गैंगरेप मामले पर कहा, "यह घटना बेहद शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है। जो भी आरोपी है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पार्टी ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और उन्हें 20 लाख रुपये दे।"

5 August 2024 at 12:20 IST

India News Live: अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार

India News Live: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी चुनाव में PDA करती है लेकिन जब 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ और बलात्कारी 65 वर्षीय मोईद खान अयोध्या में समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता है, तब वे डीएनए और नार्को टेस्ट की बात कर रहे हैं। क्या समाजवादी पार्टी ने इससे पहले कभी किसी अपराधी के नार्को टेस्ट की बात की है? ...अखिलेश यादव मोईद खान को पार्टी से निकाल नहीं पाए, उल्टा समाजवादी पार्टी के गुर्गे इस परिवार को धमका रहे हैं...दलितों, SC, ST की बात करने वाले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से कुछ क्यों नहीं कह रहे हैं?"

5 August 2024 at 12:17 IST

India News Live: MCD को लेकर SC के फैसले पर संजय सिंह का बयान

India News Live: सुप्रीम कोर्ट द्वारा एमसीडी में एल्डरमेन नियुक्त करने की दिल्ली उपराज्यपाल की शक्ति को बरकरार रखने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा,  "मुझे लगता है कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा झटका है और चुनी हुई सरकार को दरकिनार करके आप एलजी को सारे अधिकार दे रहे हैं। मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र और भारत के संविधान के लिए अच्छा नहीं है। मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि हम इस फैसले से पूरी तरह असहमत हैं। यह फैसला लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है और सुनवाई के दौरान कोर्ट की टिप्पणियों के बिल्कुल विपरीत है... पूरा आदेश पढ़ने के बाद हम आगे क्या करना है, इसकी रणनीति बनाएंगे. .."

5 August 2024 at 11:08 IST

India News Live: सावन के तीसरे सोमवारी को सीएम साय ने किया जलाभिषेक

India News Live: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज सावन का तीसरा सोमवार है और हम सौभाग्यशाली हैं कि आज हमने भोरमदेव बाबा की पूजा और जलाभिषेक किया। हमने प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ आज हमने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की है।"

5 August 2024 at 11:07 IST

India News Live: सावन के तीसरे सोमवारी पर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

India News Live: आज सावन का तीसरा सोमवारी है। इस मौके पर आराध्य शिव को जल अर्पित करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

5 August 2024 at 10:06 IST

India News Live: यूपी के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

India News Live: IMD ने यूपी के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बारिश के चलते 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बीते 24 घंटे में बारिश की घटनाओं से पांच की मौत हो गई है। प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में 6 MM बारिश हुई है। हालांकि यह नॉर्मल से 27 परसेंट कम है।

5 August 2024 at 09:36 IST

India News Live: कांवड़ यात्रा नेम प्लेट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

India News Live: कांवड़ यात्रा नेम प्लेट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में SC ने रूट पर खाने पीने का सामान बेचने वाले दुकानदारों के दुकान के बाहर नाम लिखने को लेकर जारी निर्देश पर रोक लगा दी थी। यूपी सरकार ने जवाब दाखिल कर कहा है कि कावंड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, ये सुनिश्चित करने के लिए ये निर्देश जारी किए है। उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से और ज्यादा वक्त दिए जाने की मांग की थी। इस साल भले ही कावड़ यात्रा पूरी हो चुकी हो लेकिन इस मामले में कोर्ट जो फैसला लेगा, वो आने वालों सालों में होने वाली कावंड़ यात्रा में लागू होगा।

5 August 2024 at 09:35 IST

India News Live: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

India News Live: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। सिसोदिया ने CBI और ED दोनों जांच एजेंसियों की ओर से दर्ज केस में जमानत की मांग की है। इससे पहले निचली अदालत और हाई कोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका है।

5 August 2024 at 09:35 IST

India News Live: UP मदरसा एक्ट को असंवैधानिक घोषित करने के मामले में SC में सुनवाई

India News Live: यूपी के मदरसा एक्ट को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट  के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते ये कानून राज्य सरकार ने पास किया था।एक मदरसे के मैनेजर अंजुम कादरी और बाकी की ओर से दायर इस याचिका में हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे मनमाना बताया गया है.। हालांकि मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगाते दी थी जिसके चलते मदरसा एक्ट के तहत मदरसो में पढ़ाई अभी चल रही है। अब सुप्रीम कोर्ट को मदरसा एक्ट की संवैधानिकता पर विचार करना है।

5 August 2024 at 09:31 IST

India News Live: PM मोदी से मुलाकात करेंगे महाराष्ट्र सीएम शिंदे

India News Live: PM मोदी से महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे मुलाकात करेंगे। राज्य से जुड़े विषयों को लेकर चर्चा हो सकती है।

5 August 2024 at 09:30 IST

India News Live: 370 के निरस्त होने की 5वीं वर्षगांठ पर क्या बोले कविंदर गुप्ता?

India News Live:  जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 5 साल पूरे होने पर कहा, "मुझे लगता है कि जम्मू-कश्मीर में एक नई क्रांति आई है। जिस तरह से 5 साल पहले यहां बंद हुआ करता थे...देश विरोधी नारे लगते थे, आज वो चीजें सुधरी हैं। जहां तक ​​विकास की बात है तो जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय, AIIMS, रिंग रोड, एक्सप्रेस हाईवे बन रहे हैं, उससे एक नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है..."

5 August 2024 at 08:31 IST

India News Live: आज के ही दिन रखी गई थी राम मंदिर की आधारशिला

India News Live: लगभग 500 सालों के इंतजार के बाद आज के ही दिन अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। भारत के लिए आज का दिन कई मायनों में खास माना जा रहा है।

5 August 2024 at 08:29 IST

India News Live: जम्मू-कश्मीर से 370 निरस्त होने की 5वीं वर्षगांठ

India News Live: 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त किया गया था। देश में आज 5वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी दोपहर 12 बजे अनुच्छेद 370 और 35ए के ऐतिहासिक फैसले पर जश्न मनाएगी।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 08:33 IST