LIVE BLOG

अपडेटेड 13 August 2024 at 13:19 IST

India News: पुलिस नहीं सुलझा पाई मामला, तो CBI को सौंप सकते हैं जांच- CM ममता

India News: कोलकाता में ऑन ड्यूटी लेडी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस को लेकर डॉक्टरों में गुस्सा है। इस वजह से देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स आज से हड़ताल करेंगे।

Follow :  
×

Share


कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल | Image: PTI
  • Listen to this article
13 August 2024 at 13:18 IST

जयशंकर ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'हर घर तिरंगा' पहल का आह्वान किया है। जिसमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर सभी केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे हैं। 

12 August 2024 at 23:27 IST

ममता बनर्जी में थोड़ी भी नैतिकता, तो इस्तीफा दें- गिरिराज सिंह

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "जब हमारी बेटी, जो एक डॉक्टर है, उसके साथ कोलकाता में बलात्कार होता है, तब राहुल गांधी चुप रहते हैं। यह सब सरकारी संरक्षण में होता है। जांच चल रही है, तो ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर ममता बनर्जी में थोड़ी भी नैतिकता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ये सभी घटनाएं सरकार के समर्थन से होती रहती हैं।"


Advertisement
12 August 2024 at 23:26 IST

पूर्वी दिल्ली की DCP अपूर्वा गुप्ता का बयान

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर पूर्वी दिल्ली की DCP अपूर्वा गुप्ता ने कहा, "15 अगस्त के लिए हमने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। बहुत पहले से ही थाना स्तर पर सत्यापन का कार्य शुरू हो गया था। किरायेदारों, नौकरों, पीजी में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया गया। विदेशी लोगों का भी सत्यापन किया जा रहा था। होटलों की जांच भी जारी है। यमुना खादर इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। हमने पर्याप्त मात्रा में बाहर से फोर्स की मांग की है।"


12 August 2024 at 23:26 IST

IMA का जेपी नड्डा को पत्र

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखा है। इसमें दोषियों को सजा देने की बात कही गई। साथ ही यह मांग भी उठाई गई कि कार्यस्थल पर डॉक्टरों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Advertisement
12 August 2024 at 20:49 IST

जलभराव से प्रभावित इलाकों का CM भजनलाल शर्मा ने किया निरीक्षण

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।


 

12 August 2024 at 20:48 IST

जहानाबाद भगदड़ घटना पर IG का बयान

जहानाबाद भगदड़ घटना में मगध रेंज के IG छत्रनील सिंह ने कहा, "कल पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई थी। अचानक यह घटना घटी जिससे भगदड़ मच गई और दुर्भाग्य से कुछ लोगों की मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया दुकानदारों और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई हुई जिसके कारण यह घटना हुई। जांच चल रही है।"

12 August 2024 at 19:58 IST

बैठक पर AAP सांसद संदीप पाठक का बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक समाप्त होने के बाद AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा, "आज सभी विधायक आए थे और सभी ने विश्वास दिया कि वे पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। AAP पहले से कहीं अधिक ताकत के साथ उभरेगी। हम 14 अगस्त को पदयात्रा शुरू करेंगे। जनता मनीष सिसोदिया से मिलना चाहते हैं इसलिए मनीष सिसोदिया लोगों के बीच जाकर लोगों से मिलेंगे। भाजपा की इतनी कोशिशों के बाद भी सभी काम पूरे हो गए हैं। पानी और बिजली की आपूर्ति, स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक काम कर रहे हैं।"

12 August 2024 at 19:55 IST

नवाब सिंह को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

कन्नौज में नाबालिग से रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव को कोर्ट ने दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। मामले पर अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। 

12 August 2024 at 19:12 IST

घटना बहुत दर्दनाक- कोलकाता मामले पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पीजी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के बलात्कार-हत्या पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "बहुत ही दर्दनाक घटना है। दोषियों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा तक ले जाना है। जांच चल रही है। ममता बनर्जी ने भी कहा है कि रविवार तक मामला नहीं सुलझा तो हम हम मामले को CBI को सौंपने के लिए भी तैयार हैं।"

12 August 2024 at 19:11 IST

'महिला सशक्तिकरण पर काम कर रही मध्य प्रदेश सरकार'

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार नए फैसले ले रही है। महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसके सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए जा रहे हैं।"


 

12 August 2024 at 19:09 IST

कोलकाता में महिलाओं का चीर हरण होता है- राजीव रंजन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पीजी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के बलात्कार-हत्या पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "कोलकाता में महिलाओं का चीर हरण होता है। पश्चिम बंगाल की सरकार कहीं से लोकतांत्रिक व्यवस्था की सरकार नहीं है। वहां पर जो महिलाओं के साथ हो रहा है वो अपने आप में एक उदाहरण है। दुर्भाग्य है कि उस राज्य की मुख्यमंत्री महिला है।"


12 August 2024 at 18:16 IST

हाई अलर्ट पर भारतीय सेना

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है और नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर उच्च तकनीक वाले गश्ती उपकरणों का उपयोग करके घाटी में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख रही है।
 

12 August 2024 at 18:13 IST

कल दिल्ली में होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया, "13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। 3000 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। आज रात 10 बजे के बाद कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देंगे। 14 अगस्त की रात को भी ऐसा ही डायवर्जन होगा।"


12 August 2024 at 18:17 IST

कोलकाता गैंगरेप मामले में भड़कीं लॉकेट चटर्जी

कोलकाता गैंगरेप मामले पर पूरे देश में उबाल है। देशभर के डॉक्टर समर्थन में हड़ताल पर उतर आए हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई हो। ऐसे में बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि ये मुद्दा राजनीति से ऊपर है और हम इसे छोड़ेंगे नहीं, जब तक न्याय नहीं होगा। यहां एक महिला मुख्यमंत्री हैं।  

12 August 2024 at 15:35 IST

जम्मू-कश्मीर चुनाव पर फारूक अब्दुल्ला का बयान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "जितनी हमने तैयारियां हो सकती हैं, हम कर रहे हैं। हम लोगों के सामने आपना घोषणा पत्र लाना है। जैसे ही चुनाव का एलान हो जाएगा, हम अपना घोषणा पत्र लोगों के सामने लाएंगी और बताएंगी कि हम क्या-क्या करने वाले हैं।"


 

12 August 2024 at 13:54 IST

India News Live: CM ममता ने कोलकाता रेप मर्डर केस की जांच CBI को सौंपा

India News Live:  सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता रेप और मर्डर केस की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीएम ममता ने कहा कि हम इस केस को राज्य सरकार के पास नहीं रखेंगे। कोलकाता पुलिस सबसे अच्छी पुलिस है लेकिन लोग संतुष्ट नहीं हैं तो हम केस सीबीआई को सौंप देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को न्याय चाहिए।

12 August 2024 at 13:19 IST

India News Live: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का डंडा

India News Live: बीपीएससी टीआरई-3 के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

12 August 2024 at 13:18 IST

India News Live: पटना में बीपीएससी टीआरई-3 के छात्रों का प्रदर्शन

India News Live: बीपीएससी टीआरई-3 के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी दिलीप कुमार ने कहा, "... हमे आगे नहीं जाने दिया जा रहा। हम पर लाठीचार्ज की गई। हमारी मांग है कि BPSC TRE-3 में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट लागू हो, रिजल्ट से पहले काउंसिलिंग हो, बेलट्रॉन को कोई जिम्मेदारी न दी जाए। यह अन्याय हो रहा है, यह लोकतंत्र की हत्या है। क्या लोकतंत्र में छात्र शांतिपूर्वक अपनी बात नहीं रख सकतें? नीतीश कुमार खुद छात्र आंदोलन से उभरे हुए नेता हैं तो आज छात्र आंदोलन को क्यों कुचला जा रहा है?..."

12 August 2024 at 13:17 IST

India News Live: संकट के समय भी AAP सरकार लोगों के लिए कर रही काम: मनीष सिसोदिया

India News Live: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसौदिया ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी में कोई हतोत्साहन था, बल्कि गुस्सा और दृढ़ संकल्प था। संकट के इस समय में कोई टूटा नहीं, कोई भटका नहीं, ये बहुत बड़ी बात है। मुझे लगता है कि AAP सरकार एक ऐसी सरकार है जो संकट के समय में भी दिल्ली के लोगों के लिए सबसे अधिक काम कर रही है। देश में ऐसी कोई सरकार नहीं है...AAP का नेतृत्व अपने सबसे महत्वपूर्ण दौर से गुजरा। अब मैं बाहर आ गया हूं, अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही बाहर आएंगे लेकिन इस सबसे महत्वपूर्ण समय में पार्टी के कार्यकर्ताओं , पार्टी के नेताओं , देश की जनता , दिल्ली की जनता ने जबरदस्त एकता दिखाई है और यही एकता हमारी ताकत है..."

12 August 2024 at 12:44 IST

India News Live: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा पर अजय महावर का बयान

India News Live: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा पर बीजेपी विधायक अजय महावर ने कहा, "हमारा दिल पीड़ा में है। वहां पर अल्पसंख्यक जब 1971 में बांग्लादेश बना था हिंदू 33 फीसदी थे। आज वहां पर 5% हिंदू रह गए हैं। उनकी स्थिति बहुत ही दयनीय है। लगातार हिंदुओं की हत्या हो रही है। महिलाओं की इज्जत तार तार हो रही है। जिंदगी बचाने के लिए लोग बॉर्डर की ओर भाग रहे हैं। यह स्थिति असहनीय है। इसी की वजह से घोंडा विधानसभा में शांति हवन का आयोजन किया गया है। हिंदू भाई बहन की जिंदगी भगवान सुरक्षित रखें इसको लेकर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। बांग्लादेश सरकार से अपील है कि वह हिंदू भाई बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें क्योंकि भारत में अल्पसंख्यकों की जिंदगी हमने सुरक्षित रखी है। राहुल गांधी आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि वह वोट बैंक की राजनीति से बाहर आए और हिंदू भाई-बहनों की सुरक्षा की चिंता करें और आवाज उठाएं।"

12 August 2024 at 12:13 IST

India News Live: दिल्ली एम्स में गुस्साए डाक्टरों का प्रदर्शन

India News Live: कोलकाता के सरकारी अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या को लेकर दिल्ली एम्स में गुस्साए डाक्टरों ने शुरू किया प्रदर्शन। देश के अलग-अलग हिस्सों से डॉक्टरों के प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ रही है।

 

12 August 2024 at 11:47 IST

India News Live: शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों ने मोदी सरकार का जताया आभार

India News Live: दिल्ली शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लाने के लिए PM मोदी की सरकार का आभार व्यक्त किया।

12 August 2024 at 10:47 IST

India News Live: यूपी में 15 अगस्त की तैयारी जारी

India News Live: यूपी में 15 अगस्त की तैयारी पर यूपी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "पीएम मोदी के  मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 15 अगस्त को आजादी का महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाने के लिए 9 से 15 अगस्त के बीच पूरे प्रदेश और देश में इस महोत्सव को पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है....और प्रदेश के हर जाति, धर्म के लोग इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहे हैं... हम अपने वीर सेनानी , शहीदों को याद करते हुए सुंदर भविष्य की तरफ आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।"

12 August 2024 at 10:20 IST

India News Live: दिल्ली के औद्योगिक फैक्ट्री में लगी आग

India News Live: दिल्ली के बादली औद्योगिक क्षेत्र में आज एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 8 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

12 August 2024 at 10:19 IST

India News Live: सावन के चौथे सोमवारी को जलाभिषेक के लिए जुटी भक्तों की भीड़

India News Live: आज सावन महीने का चौथा सामवोरी है। इस मौके पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। 

12 August 2024 at 10:09 IST

India News Live: जहानाबाद हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुख

India News Live: बिहार के जहानाबाद में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है।

12 August 2024 at 09:17 IST

BMC MARD की बड़ी घोषणा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की बलात्कार-हत्या मामले में बीएमसी एमएआरडी ने 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा वैकल्पिक/गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है, जब तक कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के निवासियों की मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता है, मामले की जांच के लिए एक केंद्रीय एजेंसी की तत्काल नियुक्ति, केंद्रीय संरक्षण अधिनियम की स्थापना, सभी चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा उपायों की तत्काल ऑडिट और भर्ती और संबंधित अस्पतालों में स्थापित कुल सीसीटीवी कैमरों की विस्तृत रिपोर्ट की मांग पूरी नहीं होती है।

12 August 2024 at 08:38 IST

India News Live: देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल

India News Live: कोलकाता में ऑन ड्यूटी लेडी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस को लेकर डॉक्टरों में गुस्सा है। इस वजह से देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स आज से हड़ताल करेंगे। 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 August 2024 at 08:39 IST