LIVE BLOG

अपडेटेड 7 July 2024 at 23:31 IST

Jagannath Rath Yatra: सूर्यास्त होते ही रुके भगवान जगन्नाथ के रथ, सोमवार को फिर शुरू होगी यात्रा

ओडिशा के पुरी में दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू हो गई। लाखों श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस महाउत्सव में शामिल होंगी। वहीं, दूसरी और दिल्ली में रविवार को BJP प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक शुरू हो गई। वहीं,जेपी नड्डा आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। दिनभर की खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Follow :  
×

Share


भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा | Image: R Bharat
  • Listen to this article
7 July 2024 at 23:28 IST

गुरु रामभद्राचार्य से मिले ओडिशा के CM

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुरी में आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की।


 

7 July 2024 at 23:27 IST

गोवा: भारी बारिश के चलते सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "शिक्षा निदेशक को एक सर्कुलर जारी करने के लिए कहा गया है कि सोमवार को छुट्टी रहेगी क्योंकि रेड अलर्ट घोषित किया गया है और इसके कारण प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के गोवा के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। सभी सड़कें ओवरफ्लो हो गई हैं और हर जगह पानी भर गया है। इसके कारण हमने एक दिन की छुट्टी घोषित की है। लेकिन, यह सरकारी छुट्टी नहीं है, सरकारी कार्यालय और बाकी सब हमेशा की तरह खुले रहेंगे... मेरा सभी लोगों से अनुरोध है कि गोवा के सभी स्थानों पर भारी बारिश हो रही है और इसलिए कोई भी बिना किसी ज़रूरत के घर से बाहर न निकले... झरने पर फंसे 80 लोगों को बचा लिया गया है..."

Advertisement
7 July 2024 at 21:50 IST

चमोली में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। 

7 July 2024 at 21:48 IST

मुंबई हिट एंड रन मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी

वर्ली हिट एंड रन केस: वर्ली पुलिस ने कार के अंदर मौजूद राजेंद्र सिंह बिदावत और व्यक्ति के पिता राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह फरार है, उसे खोजने के लिए 6 पुलिस टीमें बनाई गई हैं। वर्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाया गया।

Advertisement
7 July 2024 at 21:47 IST

आतिशी का बयान

दिल्ली की शिक्षा मंत्री और AAP नेता अतिशी ने कहा, "2 जुलाई को भाजपा ने अपने एल.जी.के माध्यम से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 5 हजार शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया... 5 हजार शिक्षकों का ट्रांस्फर इसलिए हुआ क्योंकि ये वो शिक्षक हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में अरविंद केजरीवाल की सरकार के साथ दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायापलट किया है... जो शिक्षक 10 सालों से अपने-अपने स्कूलों में मेहनत कर रहे थे भाजपा ने अपने LG के माध्यम से उन 5 हजार शिक्षकों का रातों-रात ट्रांस्फर करवा दिया... मैंने दिल्ली के लोगों, माता-पिता और शिक्षकों को वादा किया था कि अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली के स्कूलों को कोई नुकसान नहीं होने देगी... भाजपा को और उनके उपराज्यपाल को इन 5 हजार शिक्षकों के स्थानांतरण को वापस लेना पड़ा है..." 


 

7 July 2024 at 20:44 IST

सीएम हिमंता ने किया राहत शिविरों का दौरा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "असम में बाढ़ के कारण कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और वे हमारे राहत शिविरों में आ गए हैं। आज मैंने पलाशबाड़ी में ऐसे कुछ लोगों से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत नए घर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।"

7 July 2024 at 20:43 IST

चांदी के रथ पर निकाली गई यात्रा

उदयपुर में चांदी के रथ पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई।


 

7 July 2024 at 20:42 IST

जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की दो दिवसीय रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

7 July 2024 at 18:10 IST

कल्लाकुरिची जहरीली शराब मामले में CBI जांच की मांग

कल्लाकुरिची शराब त्रासदी पर AIADMK महासचिव एडापडी पलानीसामी ने कहा, "कल्लाकुरिची अवैध शराब मामले की जांच CBI से करवानी चाहिए। इस मामले में राज्य पुलिस शामिल है, इसलिए अगर राज्य सरकार जांच करेगी तो असली दोषियों को सजा नहीं मिलेगी। अगर CBI राज्य पुलिस की जांच करेगी तो यह निष्पक्ष होगी। इसलिए CBI को जांच कर असली दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए।"


 

7 July 2024 at 18:08 IST

त्रिपुरा CM ने दी रथ यात्रा पर बधाई

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अगरतला में इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़े अनुष्ठानों में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "पूरी पृथ्वी में भगवान जगन्नाथ को विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। ये यात्रा न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में हो रही है... आज भगवान जगन्नाथ मंदिर से बाहर हमारे बीच आते हैं। मैं सभी त्रिपुरावासियों और देशवासियों को बधाई देता हूं।"

7 July 2024 at 16:43 IST

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, "वह (उद्धव ठाकरे) कितनी बार रोएंगे... ग्राम पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी छठे स्थान पर थी। इस लोकसभा चुनाव में हमें उनसे ज्यादा वोट मिले। वह और कितनी बार कहेंगे कि हमारी पार्टी का चुनाव चिन्ह चोरी हो गया। लोगों ने हमारे पक्ष में वोट दिया क्योंकि उन्होंने बाला साहेब के विचारों को त्याग दिया। उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट 42% था और हमारा 47% था। महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि किस वोट बैंक ने लोकसभा चुनाव में उनकी (उद्धव ठाकरे) मदद की। विधानसभा चुनाव में उनकी सीटें इतनी गिरेंगी कि उन्हें एहसास होगा कि बाला साहेब के विचारों को त्यागकर कितनी बड़ी गलती की है।" 


 

7 July 2024 at 16:39 IST

पटना में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा

पटना इस्कॉन मंदिर और बिहार संग्रहालय  द्वारा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा है। ये ऊर्जा राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सभी लोगों ने जय जगन्नाथ के माहौल में भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की सिद्धी का संकल्प लिया है।"

7 July 2024 at 15:53 IST

हाथरस हादसे पर न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष का बयान

हाथरस में हुई भगदड़ की घटना पर न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त) ने कहा, "हमने पहले ही विवरण साझा कर दिया है...हमने कुछ लोगों से पूछताछ की है और कुछ डिटेल नोट की हैं। जल्द ही हम एक सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे...कानून अपना काम करेगा। हम मामले से संबंधित हर व्यक्ति से पूछताछ करेंगे...हम सभी के बयान दर्ज करेंगे और फिर हम आगे की कार्रवाई करेंगे..."

7 July 2024 at 15:51 IST

वकील एपी सिंह ने हाथरस हादसे को बताया साजिश

हाथरस मामले पर नारायण सरकार हरि के वकील एपी सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। सत्संग को लेकर तमाम तरह की परमिशन ली गई थी। कार्यक्रम के लिए  पुलिस प्रशासन परमिशन,  ट्रैफिक परमिशन, फायर परमिशन थीं। कार्यक्रम का पूरा मैप बनाया गया था। मैप को देखने के बाद ही परमिशन दी गई थी।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि एक जगह पर एक ब्लैक और सफेद स्कोर्पियो कार जो कि अज्ञात थी, वो दिखाई दी थी। वहां कुछ 15-16 लोग खड़े हुए थे। सभी के पास जहरीला स्प्रे था। नारायण सरकार को पूरी तरफ बदनाम करने की साजिश रची गयी थी। लोग भागते रहे और स्प्रे छिड़कते रहे, जिससे महिलाएं नीचे गिरती रही। लोगों की मृत्यु सांस रुकने से हुई है। मैंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है।

7 July 2024 at 15:25 IST

जेपी नड्डा ने किया जम्मू AIIMS का दौरा

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने जम्मू में AIIMS का दौरा किया।

7 July 2024 at 14:07 IST

रथ यात्रा महोत्सव पर ममता बनर्जी ने की पूजा-अर्चना

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के अवसर पर  कोलकाता में इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की

7 July 2024 at 12:42 IST

पुरी पहुंंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

रथ यात्रा के अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पुरी पहुंंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा, आज श्री जगन्नाथ जी की यात्रा के अवसर पर मैं पुरी आया हूं। इस अवसर पर लाखों भक्त यहां पहुंचे हैं। मैं अत्यंत प्रसन्न हूं।

 

7 July 2024 at 12:37 IST

नड्डा के रघुनाथ मंदिर आगमन पर मार्तंड सिंह ने जताई खुशी

जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी मार्तंड सिंह ने कहा, "आज हमारे लिए खुशी का दिन है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा यहां दर्शन के लिए आए...रघुनाथ मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है...जे.पी. नड्डा हमारी संस्कृति और परंपराओं को अच्छे तरीके से जानते हैं...मैंने आज उनका स्वागत किया था..हमारे लिए आज खुशी का दिन है..."

7 July 2024 at 12:33 IST

जेपी नड्डा की जम्मू-कश्मीर में अहम बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जम्मू-कश्मीर पार्टी अध्यक्ष रविंदर रैना, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की उपस्थिति में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

7 July 2024 at 10:48 IST

CCTV कैमरे से रथ यात्रा की निगरानी

 गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की निगरानी के लिए लगाए गए CCTV कैमरों की पुलिस निगरानी कर रही है। रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। 

7 July 2024 at 10:47 IST

जेपी नड्डा का जम्मू-कश्मीर दौरा

जेपी नड्डा आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। नड्डा और जितेंद्र सिंह पूजा के लिए श्री रघुनाथजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक की। इस बैठक में भाजपा के अन्य कई नेता मौजूद रहे।


 

7 July 2024 at 10:45 IST

दिल्ली में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज होगी । लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली बीजेपी की पहली बड़ी बैठक होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जा रही है । बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी ।

7 July 2024 at 09:46 IST

अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर में अनुष्ठान में शामिल हुए। भारी सुरक्षा के बीच मंदिर से रथ यात्रा शुरू हुई।

7 July 2024 at 09:44 IST

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए CM भूपेंद्र पटेल

 गुजरात के अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हुई, यात्रा में शामिल होने के लिए  बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी यात्रा में शामिल हुए।

7 July 2024 at 09:42 IST

पुरी में भारी सुरक्षाबलोंं की तैनाती

ओडिशा के SP पिनाक मिश्रा ने कहा, "आज हम भगवान श्री जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा मना रहे हैं। जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, इस रथ यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पुरी आएंगे, इसके मद्देनजर हमने पुलिस की व्यापक व्यवस्था की है। हमने पुलिस व्यवस्था को कई महत्वपूर्ण खंडों में विभाजित किया है...यातायात और पार्किंग से संबंधित मामलों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है..."

7 July 2024 at 09:33 IST

पुरी में दो दिवसीय जगन्नाथ रथ यात्रा

ओडिशा के पुरी में दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू हो गई। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंचे हैं। रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वार्षिक उत्सव में शामिल होंगी।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 July 2024 at 09:39 IST