अपडेटेड 30 March 2024 at 16:18 IST
मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी पर जिलाधिकारी से भिड़े भाई अफजाल
India Live Update: माफिया मुख्तार अंसारी को आज कालीबाग कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान समारोह भी हुआ। लाइव में और भी खबरें हैं।
- Listen to this article
30 March 2024 at 16:16 IST
भाई अफजाल डीएम से भिड़ा
Afzal Ansari Vs DM: मुख्तार अंसारी की मिट्टी के समय एक ऐसा समय भी आया जब उसका भाई अफजाल जिलाधिकारी से भिड़ गया। मुख्तार को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई मुख्तार को मिट्टी देना चाहता था जबकि प्रशासन की कोशिश सिर्फ परिवारीजनों को कब्रिस्तान के अंदर जाने देने की थी। इस दौरान कुछ समर्थकों को मिट्टी देने से रोकने पर मुख्तार के भाई और सांसद अफजाल अंसारी से डीएम आर्यका अखौरी की तीखी नोंकझोंक हो गई। अफजाल ने डीएम से कहा कि ये आपकी कृपा पर नहीं है कि आप तय करें कि ये लोग ही मिट्टी देंगे। इस पर डीएम ने कहा कि मैं जिलाधिकारी हूं। आपने परमिशन नहीं ली है। हम विधिक कार्रवाई करेंगे।
30 March 2024 at 15:44 IST
BJP मेनिफेस्टो समिति का ऐलान, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता
Advertisement
30 March 2024 at 15:02 IST
स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस ने टैक्स की चोरी की है- शहजाद पूनावाला
Congress IT Notice:: कांग्रेस को IT के नए नोटिस पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस को लगता है कि प्रथम परिवार संविधान के ऊपर है... इसलिए कानून तोड़ो, संविधान तोड़ो, लूट करो और जब लूट पकड़ी जाए तो झूठ बोलो और दबाव बनाने के लिए विक्टिम कार्ड खेलो... ये तो स्पष्ट हो चुका है कि आपने(कांग्रेस) टैक्स की चोरी की है...
30 March 2024 at 14:25 IST
शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर बीजेपी में शामिल
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर बीजेपी में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली पार्टी है’।
Advertisement
30 March 2024 at 14:22 IST
BJD सांसद अनुभव मोहंती ने पार्टी छोड़ी
ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रपाड़ा से BJD के लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती ने पार्टी छोड़ दी है।

30 March 2024 at 14:21 IST
IT नोटिस के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिए नोटिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
30 March 2024 at 13:03 IST
मुख्तार अंसारी के समर्थकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उसके समर्थकों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई। मामले पर गाजीपुर SP ओमवीर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हुड़दंग करने की कोशिश की है, उनकी वीडियोग्राफी कर ली गई है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा जिनके द्वारा आचार-संहिता का उल्लंघन करके किसी तरह की नारेबाजी की गई है।
30 March 2024 at 13:01 IST
अफजाल अंसारी क्या बोले?
मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।
30 March 2024 at 11:50 IST
कैलाश गहलोत को ED ने किया तलब
ED ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के एक मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
30 March 2024 at 11:46 IST
कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।
30 March 2024 at 11:46 IST
एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा गया
द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया।
30 March 2024 at 11:44 IST
चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने लिया।
30 March 2024 at 11:43 IST
पी.वी. नरसिम्हा राव भारत रत्न से सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने लिया है।
30 March 2024 at 10:51 IST
मुख्तार अंसारी कब्रिस्तान में दफन
मुख्तार अंसारी को यूसूफपुर मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। इस दौरान, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रही।
30 March 2024 at 10:36 IST
कालीबाग कब्रिस्तान के बाहर भारी भीड़
कालीबाग कब्रिस्तान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई जहां माफिया मुख्तार अंसारी को थोड़ी देर में दफ्नाया जाएगा।

30 March 2024 at 10:32 IST
भोजशाला परिसर पहुंची ASI
ASI की एक टीम सर्वेक्षण के लिए धार में भोजशाला परिसर पहुंची। ASI ने 22 मार्च को धार भोजशाला परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण शुरू किया था।
30 March 2024 at 10:11 IST
अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले नमाज-ए-जनाजा
मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले नमाज-ए-जनाजा की रस्म अदा की गई।
30 March 2024 at 09:37 IST
नागपुर सेंट्रल क्षेत्र में नितिन गडकरी का रोड शो
लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर सेंट्रल क्षेत्र में रोड शो किया।
30 March 2024 at 09:13 IST
डुमरी में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत
देवरिया के डुमरी गांव से दुखद खबर सामने आई है। गांव में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। देवरिया डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जब आज सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी, तब सिलेंडर फटने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई।"
30 March 2024 at 09:12 IST
जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी का निधन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। मशहूर तमिल एक्टर ने शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद दम तोड़ दिया। उनकी उम्र 48 साल थी।
30 March 2024 at 08:48 IST
अंसारी के अंतिम संस्कार में शहाबुद्दीन का बेटा
मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गैंगस्टर-राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा भी पहुंचा।
30 March 2024 at 08:46 IST
टीएम सेल्वगणपति के लिए स्टालिन ने किया प्रचार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने सलेम क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार टीएम सेल्वगणपति के लिए प्रचार किया।
30 March 2024 at 08:42 IST
भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन
आज राष्ट्रपति भवन में सुबह 11 बजे भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव समेत कई लोगों को भारत रत्न से नवाजा जाएगा।
30 March 2024 at 08:42 IST
मुख्तार अंसारी आज होगा सुपुर्द-ए-खाक
मुख्तार अंसारी को आज सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इससे पहले उसके गाजीपुर स्थित घर के बाहर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 March 2024 at 08:43 IST