अपडेटेड 6 March 2025 at 11:42 IST

'भारत आज दुनिया का सबसे सस्‍ता डेटा प्रोवाइडर', Republic Plenary Summit 2025 में बोले ज्‍योतिरादित्य सिंधिया

भारत मंडपम में आयोजित न्‍यूज के इस सबसे बड़े इवेंट में केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की।

Follow :  
×

Share


Republic Plenary Summit 2025 | Image: Republic World

Republic Plenary Summit 2025 का शानदार आगज हो चुका है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित न्‍यूज के इस सबसे बड़े इवेंट में केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की। #LimitlessIndia की दमदार थीम पर आधारित इस समिट में ज्‍योतिरादित्य सिंधिया ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ टेलीकॉम इंडस्‍ट्री की सफलताओं पर चर्चा की। ज्‍योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे सस्ता डेटा उपलब्‍ध कराने वाला देश है।

उन्‍होंने केंद्र सरकार की सफलताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि आज हम किसी भी उद्यम में पीछे नहीं है। पिछले 10 सालों में सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं और साल 2047 तक हमारा मिशन विकसित भारत बनने का है। समिट में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान यह भी कहा कि हमने 4G में दुनिया को फॉलो किया। हम 5G में दुनिया के साथ चले और मैं गारंटी देता हूं कि हम 6G में दुनिया को लीड करेंगे।

सिंधिया ने साझा की डिजिटल इंडिया की सफलता की जर्नी

Republic Plenary Summit 2025 में केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने डिजिटल इंडिया की सफलता से जुड़े कुछ आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले हमारे पास भारत में 94 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे, आज हमारे पास 120 करोड़ ग्राहक हैं। हम दुनिया में दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार बाजार हैं। पहले हमारे पास 250 मिलियन इंटरनेट ग्राहक थे। आज हमारे पास 970 मिलियन इंटरनेट ग्राहक हैं। 2GB से ऊपर जिसे ब्रॉडबैंड माना जाता है, 10 साल पहले हमारे पास केवल 60 मिलियन ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता थे आज हमारे पास 942 मिलियन ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता हैं।

दुनिया में सबसे सस्ते डेटा भारत में- सिंधिया

सिंधिया ने बताया कि कैसे इस बीच कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले एक वॉयस कॉल की कीमत 50 पैसे प्रति मिनट थी। आज वॉयस कॉल की कीमत आपको 0.03 पैसे प्रति मिनट है। इसमें 97% की कमी आई। 10 साल पहले हमारे फोन में 1 जीबी डेटा 287 रुपये था। आज इसकी कीमत 9 रुपये है। दुनिया में सबसे सस्ते डेटा भारत में ही मिलता है।

उन्होंने कहा कि डेटा की खपत पर बात करें तो आज हम औसतन 21GB प्रति महीने व्यक्तिगत रूप से यूज कर रहे हैं। हम आज सबसे बड़े डेटा उपभोक्ता हैं। यही वह यात्रा है जिस पर भारत चल पड़ा है। हम 5G की बात करते हैं। भारत ने दुनिया में सबसे तेज 5जी नेटवर्क पर काम किया। 21 महीने में 99% जिले, 82% आबादी, 465 हजार टावर, 4.25 लाख करोड़ का निवेश... हम वहां गए, हमने यह किया और हम मजबूती से खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें- लंदन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर हमले की कोशिश, सुरक्षा में बड़ी चूक

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 11:25 IST