अपडेटेड 5 July 2024 at 13:28 IST

भारत: 2023-24 में रक्षा उत्पादन में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि, राजनाथ सिंह ने दी जानकारी

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अधिक अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Follow :  
×

Share


Rajnath Singh | Image: PTI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 16.8 प्रतिशत बढ़कर 1,26,887 करोड़ रुपये रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सिंह ने कहा कि सरकार भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अधिक अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को श्रेय

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम साल दर साल नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सिंह ने कहा, ‘‘भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। रक्षा उत्पादन 2023-24 में 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन के मूल्य से 16.8 प्रतिशत अधिक है।’’

ये भी पढ़ें - पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से PM ने कहा- '2036 का दावा मजबूत...'

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 July 2024 at 13:28 IST