India's First Bullet Train: 15 अगस्त से दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, मुंबई से अहमदाबाद के बीच इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी, जानें खासियत
देश की पहली बुलेट ट्रेन अगले साल 15 अगस्त 2027 से चलने वाली है। यानी इस खास ट्रेन के लिए अभी एक साल और इंतजार करना होगा, मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर में 12 स्टेशन होंगे। जानिए पूरी डिटेल पढ़ें।
- भारत
- 2 min read
Bullet Train India: भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट अब अपने लास्ट फेस की ओर बढ़ रहा है। रेल मंत्रालय और नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHSRCL) की ओर से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को स्वतंत्रता दिवस से नियमित सेवा शुरू कर देगी। ये बेहद खुशी की खबर है क्योंकि पूरा 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से शुरुआत होगी।
जापानी तकनीक, भारतीय स्पीडप्रोजेक्ट में जापानी शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। खास बात ये भी है कि भारत में पहली बार 2×25 kV ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम लगाया जा रहा है। ये सिस्टम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेनों को लगातार बिजली सप्लाई देगा। NHSRCL ने प्रोग्रेस वीडियो भी शेयर किया है और लिखा- ट्रैक बिछाने, इलेक्ट्रिफिकेशन और सिविल वर्क रॉकेट की रफ्तार से चल रहे हैं। स्वदेशी इंजीनियरिंग और इंटेलिजेंट सेफ्टी सिस्टम भी इसमें शामिल हैं।
कितना तेज होगा सफर?
अभी मुंबई-अहमदाबाद का सफर करीब 6 घंटे का है। बुलेट ट्रेन से ये दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय हो जाएगी।
इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन
- मुंबई (BKC)
- ठाणे
- विरार
- बोइसर
- वापी
- बिलिमोरा
- सूरत
- भरूच
- वडोदरा
- आनंद
- अहमदाबाद
- साबरमती
ये कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा-नगर हवेली से गुजरता है। रिपब्लिक भारत की नजर में ये प्रोजेक्ट न सिर्फ विकास का प्रतीक है बल्कि आत्मनिर्भर भारत और मॉडर्न इंफ्रा की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री के विजन के तहत चल रही ये परियोजना जल्द ही आम लोगों के लिए हकीकत बनने वाली है। देशवासी इस खास ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 23 July 2026 at 14:41 IST