'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम

कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि कल इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत ने 9/11 होने से बचा लिया है। भारत का गौरव बढ़ाने वाले स्मित का अभिनंदन किया जाना चाहिए

 
Follow :
'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात | Image: X, Republic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई विमान की घटना का जिक्र किया। उन्होंने एक बार भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इजरायली पीएम ने उन्हें फोन पर स्मित के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम एक दिन पहले फ्लाईदुबई विमान में हुई उस घटना का उल्लेख किया, जिसमें भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने मुश्किल हालात में धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उन्होंने देशवासियों से स्मित के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की तथा कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले स्मित का अभिनंदन किया जाना चाहिए।

भारत ने 9/11 होने से बचा लिया- PM मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कल एक घटना घटी थी जिसमें भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया है। कल इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत ने 9/11 होने से बचा लिया है। उनका यह पराक्रम हमें गौरव से भर देता है... आज पूरी दुनिया पर गर्व कर रही है। हम सभी स्मित की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करें और उनका अभिनंदन करें।"

October 1, 2026

 फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के पायलट, कैप्टन मच्छर, बुधवार को कॉकपिट में हुई एक झड़प के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। को-पायलट ने उन पर चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिससे यात्री और क्रू मेंबर बीच-बचाव कर सके। क्रू मेंबर्स और यात्रियों की मदद से कैप्टन मच्छर को बचाया।

पीएम मोदी ने स्मित को बताया हीरो

इसके बाद विमान का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। मच्छर का अभी तबुक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले, पीएम मोदी ने मच्छर को "हीरो" बताते हुए कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। भारत को उन पर गर्व है।

October 1, 2026

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मच्छर की तारीफ की और कहा कि पायलट की कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी टल गई। हालांकि, नेतन्याहू ने कहा कि यह कहना "अभी जल्दबाजी होगी" कि इस घटना में ईरान का हाथ था या नहीं।

यह भी पढ़ें: कौन है कैप्टन स्मित मच्छार? दुनिया भर में हो रही है तारीफ


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 October 2026 at 12:33 IST