चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच अखिलेश यादव-अभिषेक बनर्जी को दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में लिया, आकाशवाणी भवन में घुसे राहुल गांधी

INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च शुरू हो गया है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से निकलकर निर्वाचन सदन पहुंच गए हैं।

 
Follow :
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच अखिलेश यादव-अभिषेक बनर्जी को दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में लिया, आकाशवाणी भवन में घुसे राहुल गांधी | Image: X

INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च शुरू हो गया है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से निकलकर निर्वाचन सदन पहुंच गए हैं। इधर, कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया जा चुका है।

दिल्‍ली पुलिस ने प्रियंका गांधी को थोड़ी ही देर में छोड़ दिया लेकिन अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन अभी भी हिरासत में हैं। राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया, तो वे उतरकर आकाशवाणी बिल्डिंग में घुस गए। आपको बता दें कि आकाशवाणी से आयोग का ऑफिस 270 मीटर दूर है।

राहुल गांधी की Gen-Z से कनेक्ट होने की कोशिश

राहुल Gen-Z से कनेक्ट के लिए प्रदर्शन में 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो'का पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उनका मकसद इस वर्ग को सीधे मैसेज देना था। देश में आज हर चौथा वोटर जेन-जी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी।

BJP के लिए काम कर रही ECI: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में फोर्स के माध्यम से बूथ लूटा गया। उत्तर प्रदेश में भी ऐसा हुआ। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और चुनाव आयोग संविधान के तहत काम नहीं कर रहा है। भाजपा जब से आई है तब से चुनाव आयोग ने भाजपा के लिए काम करना शुरू कर दिया।

October 6, 2026

PDA वोटरों के नाम हटाए गए

समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि PDA वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने EC की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए 15,000 वोटर रिकॉर्ड पेश किए थे, लेकिन उन्हें न तो कमीशन और न ही सरकार की ओर से कोई जवाब मिला।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra: बच्चों के खेलने से नाराज सुपरिटेंडेंट ने 82 विद्यार्थियों का कराया आधा मुंडन, फोटो हुई वायरल तो पूरी रात चला बाल काटने का सिलसिला

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 October 2026 at 13:15 IST