AAP-DMK ने बनाई दूरी... 5 राज्यों में चुनावी नतीजे के बाद INDI की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के अलावा किन मुद्दों पर बनी सहमति?

INDI Bloc Meet: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बैठक में सभी ने अपनी राय रखी और इसके बाद हम पांच मुद्दों पर आम सहमति पर पहुंचे। हमने आज सहमति बनाई है। हम इन मुद्दों के लिए लड़ेंगे, उन पर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

 
Follow :
INDI Bloc Meeting | Image: ANI

INDI Alliance Meeting: सोमवार (8 जून) को दिल्ली में INDI अलायंस की 2 साल बाद बड़ी बैठक आयोजित हुई, जिसमें 25 दलों के नेता शामिल हुए। मीटिंग के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल समेत कई दिग्गज एकजुट हुए। वहीं, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ऑनलाइन जुड़े। ढाई घंटे तक चली इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मीटिंग में पांच मुद्दों पर सहमति बनी है।

खड़गे ने बताया कि INDI अलायंस की मीटिंग में NEET पेपर लीक से लेकर अर्थव्यवस्था, महंगाई, चुनावी पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर साझा रणनीति बनाने पर सहमति हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी ने अपनी राय रखी और इसके बाद हम पांच मुद्दों पर आम सहमति पर पहुंचे। हमने आज सहमति बनाई है। हम इन मुद्दों के लिए लड़ेंगे, उन पर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

June 8, 2026

1. चीफ जस्टिस को पत्र लिखा जाएगा

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनावों में धांधली के मामले को लेकर इंडी ब्लॉक जल्द ही देश के मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिखेगा

2. शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग

नीट और सीबीएसई पेपर लीक जैसे मामलों में लाखों बच्चों का नुकसान हुआ है। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

3. जनता के मुद्दे उठाए जाएंगे

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार से सभी पार्टियों की एक साझा बैठक बुलाने की मांग की गई है जिसमें इन समस्याओं का हल निकाला जाए।

4. हर दो महीने में बैठक होगी

इंडी ब्लॉक के सभी दल अब हर दो महीने में मिलकर बात करेंगे। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होने वाली है।

5. संसद सत्र में मिलकर काम करेंगे

मानसून सत्र के दौरान रोज सुबह नेता प्रतिपक्ष के दफ्तर में सभी विपक्षी दलों की बैठक होगी जिससे संसद में एकजुट होकर आवाज उठाई जा सके।

बैठक की इन तस्वीरों ने बटोरी चर्चाएं

INDI गठबंधन की इस बैठक से ऐसी कई तस्वीरें सामने आई, जिसने खूब चर्चाएं बटोरीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोनिया गांधी से गले मिलते देखा गया। इस दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच काफी गर्मजोशी नजर आई। दोनों नेता नजदीक बैठे थे।

June 8, 2026

AAP-DMK ने मीटिंग से बनाई दूरी

AAP और DMK बैठक में शामिल नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए बैठक में भाग लेने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, DMK ने तमिलनाडु में कांग्रेस के विजय के साथ मिलकर सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया था।

यह भी पढ़ें: 'आपकी सोच बाबर वाली है...', अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, राम मंदिर का चढ़ावा गायब के आरोप पर दिया जवाब

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 16:52 IST