Independence Day 2026: पीएम मोदी ने सिर पर सजाई खूबसूरत 'बंधेज' पगड़ी, पहनकर देश ही नहीं दुनिया को दिए कई बड़े संदेश, जानिए
Independence Day 2026: हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश ही नहीं पूरी दुनिया की नजर पीएम मोदी के भाषण के साथ उनके लुक पर भी रहती है। आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी राजस्थान की खास 'बंधेज' पगड़ी पहने हुए दिखे।
- भारत
- 2 min read
Independence Day 2026: हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश ही नहीं पूरी दुनिया की नजर पीएम मोदी के भाषण के साथ उनके लुक पर भी रहती है। पीएम मोदी इस अवसर पर देश के किसी राज्य से जुड़े हुए कपड़ों का चुनाव करते हैं। आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी पहले राज घाट और फिर लाल किले पर जब पहुंचे तो वह राजस्थान की खास 'बंधेज' पगड़ी पहने हुए दिखे।
खूब जचे पीएम मोदी
वैसे तो पीएम मोदी को पहने हुए सभी कुछ अच्छा लगता है। लेकिन आज लाल रंग की बंधेज पगड़ी पहने हुए प्रधानमंत्री बेहद सुंदर और आकर्षित लग रहे हैं। पगड़ी के साथ पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा और ब्राउन जैकेट पहनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह पगड़ी लाल रंग की है जिस पर सफेद रंग की बिंदुओं से सुंदर डिजाइन बना हुआ है। सफेद रंग शांति और लाल रंग शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
क्या खास है बंधेज पगड़ी में
बता दें कि बंधेज पगड़ी 'टाई एंड डाई' हस्तकला है, जिसमें कपड़े को धागों से बांधकर और रंगकर तैयार किया जाता है। यह एक पारंपरिक पगड़ी है जिसे राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में किसी व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए पहनाई जाती है। यह पगड़ी मुख्य रूप से लाल, केसरिया, पीले, गुलाबी और हरे रंगों में रंगी जाती है।
पीएम मोदी ने दिए एक पगड़ी से कई संदेश
पीएम मोदी ने इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक पगड़ी से कई संदेश दिए हैं। यह एक स्वदेशी पगड़ी जिससे ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश मिलता है। इसके साथ ही बंधेज पगड़ी के जरिए पीएम मोदी ने स्थानीय बुनकरों और कारीगरों की कला को भी इस राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर प्रचार करने का शानदार काम किया है। स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम दुनिया भर में देखा जाता है इस कारण पीएम मोदी ने अपनी इस पगड़ी से देश की संस्कृति का दुनिया में प्रदर्शन किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 15 August 2026 at 09:24 IST