जल-थल-नभ में अभेद्य सुरक्षा, बेखौफ होकर महाकुंभ आएं श्रद्धालु, किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार- यूपी DGP प्रशांत कुमार
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ को लेकर आश्वस्त किया है कि श्रद्धालुओं बेखौफ होकर आस्था के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव में आएं।
DGP Prashant Kumar: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'महाकुंभ महासम्मेलन' में उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ को लेकर आश्वस्त किया है कि श्रद्धालुओं बेखौफ होकर आस्था के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव में आएं। उनकी सुरक्षा पुख्ता इंतजाम एजेंसियों ने किया है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि हम जल-नभ और थल तीनों तरीके से तैयार है। हमारे पास वॉटर फ्रंट भी है, हम एरियल सर्विलांस भी करेंगे, हमारी फुटप्रिंट सर्विलांस भी होगी। श्रद्धालुओं को कोई कष्ट ना हो इसके लिए तैयारी लगातार हम लोग कर रहे हैं।
बेखौफ होकर महाकुंभ आएं श्रद्धालु- प्रशांत कुमार
यूपी डीजीपी ने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहा हूं इस बार काफी संख्या में हमारे विदेशी मेहमान भी आएंगे। पूरे देश से लोग आ रहे हैं और मैं सबसे अपील करूंगा कि हम यहां पर ऐसी फुल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम हम लोगों ने किया है, शासन ने किया है। इस तरह के आयोजन पहले कभी नहीं हुए बहुत सारे अभिनव प्रयोग हमने किए हैं। पिछली बार जब भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन हुआ था तो भी किया था और यह जो छोटे-मोटे थ्रेड्स हैं आती रहती हैं, पिछली बार भी आई थी, इसके लिए हमारी जितनी एजेंसियां हैं, केंद्र सरकार की एजेंसियां हैं, सबके साथ में प्रॉपर कोऑर्डिनेशन के साथ हमारी टीम प्रतिदिन इन चीजों को इवेलुएट करती है।
साइबर पेट्रोलिंग भी कर ही यूपी पुलिस- प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार ने कहा कि हम सामान्य चीजों के साथ-साथ साइबर वर्ल्ड को भी देख रहे हैं। साइबर पेट्रोलिंग भी हम लोग कर रहे हैं। साइबर फ्रॉड की घटना ना हो इसको भी हम चेक कर रहे हैं। बहुत सारे ऐसे अभिनव प्रयोग हैं जैसे कि एआई का इस्तेमाल, हम लोगों ने उसके शुरुआत अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के समय की थी लेकिन इस वर्ष कुंभ में बृहद रूप से उसका प्रयोग करने की हमारी योजना है। इसके लिए हमने सारी तैयारी कर ली गई है। मैं आपके माध्यम से आशास्त करना चाहूंगा कि सभी श्रद्धालु जो आना चाहते हैं आए उनके लिए बहुत उम्दा व्यवस्था उत्तर प्रदेश शासन और सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने कर रखी है।
इसे भी पढ़ें: Mahakumbh की सुरक्षा कितनी बड़ी चुनौती है? यूपी DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब- ये चैलेंज नहीं अवसर है...
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 January 2025 at 17:49 IST