IMD Rain Alert: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश; दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भी IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने ताजा जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले पूरे हफ्ते तेज बारिश होने वाली है। कई राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, जानें IMD का ताजा अपडेट, पूरी खबर पढ़ें

 
Follow :
हिमाचल में मानसून का जोर, IMD ने कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया | Image: ANI

IMD Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होती नजर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते के लिए चेतावनी दी है कि राज्य में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अब मौसम बन गया है। पिछले 24 घंटे में हिमाचल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। लेकिन अब तेज बारिश भी देखने को मिलेगी।

शिमला में शुक्रवार को ताजा बारिश दर्ज की गई। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली, फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पंजाब और पाकिस्तान के ऊपरी इलाकों में चक्रवाती और राजस्थान से ओडिशा तक फैले मौसमी ट्रफ के कारण पहाड़ी राज्य में बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

किस-किस जिलों में होगी बारिश? 

मौसम विभाग ने 30 जून तक हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर आंधी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तक का पूर्वानुमान जताया है। बाद के दिनों में बारिश और तेज हो जाएगी। 
चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में पूरे हफ्ते गरज-चमक के साथ आंधी और 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है।   
शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ हिस्सों में भी चुनिंदा दिनों में ऐसी ही स्थिति रह सकती है।  
किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 26 जून से 2 जुलाई तक लगातार 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलेंगी।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजस्थान में भी हाल के दिनों में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। IMD ने पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं से यातायात प्रभावित हो सकता है। यात्रा से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर चेक करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। 

देशभर कैसा रहेगा मौसम?

27 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो चुका होगा। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के साथ गरज-चमक जारी रहेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों और केरल-तमिलनाडु में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder: फ्रेंड सर्कल में पार्टियों की शान होती थी सिया...

 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 21:24 IST