अपडेटेड 10 April 2024 at 11:35 IST
अवैध हलाल सर्टिफिकेट केस में बड़ा एक्शन! UP STF ने मौलाना महमूद असद मदनी को जारी किया नोटिस
यूपी एसटीएफ अवैध हलाल सर्टिफिकेट मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी से ईद के बाद फिर पूछताछ करने की तैयारी में है।
Halal Certification: जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट के प्रमुख महमूद मदनी की अवैध हलाल सर्टिफिकेट के मामले में मुश्किलें बढ़ रही हैं। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ (स्पेशल टास्ट फोर्स) ने मौलाना महमूद असद मदनी को नोटिस जारी किया है। UP STF ने अवैध हलाल सर्टिफिकेट मामले में मौलाना मदनी को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है।
जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ अवैध हलाल सर्टिफिकेट जारी किए जाने के मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी से ईद के बाद फिर पूछताछ करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, मौलाना महमूद मदनी को नोटिस दिया गया है। एसटीएफ ने अवैध हलाल सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में गिरफ्तारी के बाद कुछ संस्थाओं के संचालकों की भी जांच शुरू की थी।
फरवरी में हुई थी मदनी से पूछताछ
मौलाना महमूद असद मदनी से पहले दौर की पूछताछ इसी साल फरवरी में हुई थी। 21 फरवरी 2024 को एसटीएफ ने मदनी से सवाल जवाब किए थे। हालांकि उसके पहले सुप्रीम कोर्ट से मौलाना मदनी को राहत मिली चुकी थी। 25 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने महमूद मदनी और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा दी थी। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने उत्तर प्रदेश पुलिस को मदनी और अन्य के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था।
17 नवंबर 2023 को पुलिस ने दर्ज की थी FIR
17 नवंबर 2023 को लखनऊ पुलिस ने एक FIR दर्ज की थी। इसमें हलाल सर्टिफिकेट के नाम पर पैसों की उगाही और धर्म के नाम पर दुश्मनी को बढ़ाना देने जैसे आरोप थे। कुछ संगठनों और लोगों के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई थी। 13 फरवरी 2024 को लखनऊ पुलिस ने बिना टेस्ट के कंपनियों को नकली हलाल सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 11:02 IST