अपडेटेड 23 October 2024 at 12:57 IST
BREAKING: संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू, गिराई जाएंगी 3 मंजिलें
Sanjauli Masjid Demolition: मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। मस्जिद की 5 में से 3 मंजिलों को गिराने का आदेश दिया गया था।
Sanjauli Masjid Controversy: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। मस्जिद के अवैध निर्माण तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोगों के विरोध के बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया हो रही है।
शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर बीते दो महीनों से विवाद बना हुआ है। बवाल बढ़ने के बाद मस्जिद में अवैध रूप से बनाई गई 3 मंजिल को गिराने के आदेश दिए गए थे।
अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी
वक्फ बोर्ड ने मस्जिद कमेटी को अवैध हिस्सा तोड़ने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर संजौली मस्जिद के निर्माण निर्माण को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है। पूरे अवैध निर्माण को तोड़ने में समय लगेगा। ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से के ध्वस्तीकरण की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ रही हैं।
वक्फ वोर्ड से मांगी गई थी मंजूरी
3सोमवार (21 अक्टूबर) को मस्जिद मस्जिद कमेटी ने ऐलान किया था कि वह खुद ही निर्माण गिराने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे पहले आयुक्त कोर्ट ने दो महीने में अवैध निर्माण गिराने के आदेश जारी किए। आदेशों के बाद कमेटी ने वक्फ बोर्ड से मंजूरी मांगी गई थीं।
क्या है पूरा मामला?
शिमला में संजौली मस्जिद के विवाद की शुरुआत 31 अगस्त को एक झगड़े के बाद हुई थी। मस्जिद क्षेत्र से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर मलयाना गांव में हुए झगड़े का आरोपी कथित तौर पर मस्जिद में शरण ले रहा था। बाहरी होने के आरोपों के साथ आरोपी गुलनवाज के संजौली मस्जिद में शरण लेने के बाद ये चर्चा में आई। लोगों का गुस्सा मस्जिद को लेकर भड़कने लगा था।
मामले ने तब तक और पकड़ा जब हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भीतर मुद्दा उठा। कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल में कांग्रेस के ही एक विधायक ने संजौली मस्जिद को लेकर सवाल उठा दिए थे। बाद में खूब हंगामा हुआ और संजौली शहर में भी जबरदस्त प्रदर्शन हुए। मस्जिद में अवैध निर्माण के आरोप भी लगने लगे थे। मामला बढ़ते बढ़ते कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया गया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 23 October 2024 at 12:26 IST