साहिल की मौत पर मचे बवाल के बीच IIT बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को किया सस्पेंड, संस्‍थान ने माफी मांगते हुए छात्रों की 18 मांगों पर हुआ सहमत

आईआईटी बॉम्बे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “”साहिल की दुखद मौत से जुड़े हालात के बारे में हमारे पहले के संदेश में दिए गए बयानों के लिए हम माफी मांगते हैं।

 
Follow :
साहिल की मौत पर मचे बवाल के बीच IIT बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को किया सस्पेंड, संस्‍थान ने माफी मांगते हुए छात्रों की 18 मांगों पर हुआ सहमत | Image: ANI

IIT बॉम्बे के हॉस्टल में 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद पिछले तीन दिनों से छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की मांगों को लेकर अब IIT बॉम्बे के निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने प्रदर्शनकारियों के साथ लंबी चर्चा की। कैंपस में 20 सितंबर (रविवार) को देर रात हुई बैठक में छात्रों की ओर से रखे गए 18 सूत्रीय मांगों को लेकर बातचीत हुई। IIT बॉम्बे ने यह बात भी स्पष्ट तौर पर साफ कर दी है कि संस्थान के डायरेक्टर ने इस्तीफा नहीं दिया है।

आईआईटी बॉम्बे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “”साहिल की दुखद मौत से जुड़े हालात के बारे में हमारे पहले के संदेश में दिए गए बयानों के लिए हम माफी मांगते हैं। घटना से पहले की जानकारी और हालात की जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं। चल रही जांच को देखते हुए, उनकी मौत से पहले की घटनाओं के बारे में जानकारी देना या उन्हें किसी तरह से बताना ठीक नहीं था, जब तक कि उन्हें सही जांच प्रक्रिया के जरिये पूरी तरह से साबित न कर दिया गया हो।”

छात्रों की क्या मांगें हैं?

अब समझौते के तहत लिए गए फैसलों के विस्तृत क्रियान्वयन और आगे की कार्रवाई को लेकर आगामी ओपन हाउस में आधिकारिक घोषणा किए जाने की उम्मीद है। छात्रों ने मांग की है कि संस्थान साहिल के बारे में LinkedIn पोस्ट में दी गई आंशिक और स्पष्ट रूप से बताई गई जानकारी को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। इसके अलावा साहिल के मौत के मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है।

September 21, 2026

जांच की अंतरिम रिपोर्ट को 30 सितंबर और अंतिम रिपोर्ट को 15 अक्टूबर तक  जारी करने की मांग की है। प्रोफेसरों के लिए आचार संहिता बनाने, कैंपस अस्पताल में 24 घंटे मनोचिकित्सक की उपलब्धता और काउंसलिंग सेवाओं में सुधार करने, संस्थान के महत्वपूर्ण फैसलों में छात्रों की भागीदारी को बढ़ाने जैसी मांगे शामिल हैं। छात्रों ने कहा है कि यदि उनकी मांगे पत्र की तारिख से एक महीने के भीतर पूरी नहीं की जाती तो वो निदेशक, एसोसिएट डीन और छात्र मामलों के डीन को इस्तीफा देना होगा।

क्या है मामला?

IIT बॉम्बे के हॉस्टल में एनर्जी साइंस विभाग के छात्र साहिल वाकोडे 18 सितंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया था। संस्थान ने बताया कि साहिल को 18 सितंबर को ही परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के कुछ देर बाद ही साहिल के आत्महत्या की खबर सामने आई. हालांकि, साहिल के पिता  रविंद्र वाकोडे ने आरोप लगाया कि साहिल को  पिछले करीब तीन महीनों से फैकल्टी टीचर सूर्यनारायण डुल्ला उसे कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दे रहे थे, जिससे वो परेशान था।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि वो साहिल को झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी दे रहे थे। साहिल के पिता ने पवई पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, संस्थान के छात्रों ने साहिल के मामले की जांच सहित कुछ मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि साहिल की मौत के लिए जिम्मेदार संस्थान के प्रोफेसर व अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। 

इसे भी पढ़ें- छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्‍त... CM योगी ने DM-SP को दी नसीहत, छोटे बच्चों से पूछा- कैसे हो, कहां पढ़ते हो
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 September 2026 at 14:18 IST