अपडेटेड 4 September 2023 at 14:56 IST

'उदयनिधि के कहने से सनातन खत्म नहीं हो जाएगा', उमा भारती ने की बयान की निंदा

सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान के बाद उदयनिधि लगातार बीजेपी के निशाने पर है। अब उमा भारती ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Follow :  
×

Share


Uma Bharti | Image: self

सत्य विजय सिंह

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन इन दिनों अपने बयान के चलते विवदों में बने हुए हैं। सनातन धर्म पर बयान देने के बाद वह बीजेपी के निशाने पर हैं। अब इसकी बीजेपी ने कड़ी निंदा की है। 

खबर में आगे पढ़ें...

  • उदयनिधि स्टालिन के बयान की हो रही आलोचना
  • उमा भारती ने सनातन धर्म पर दिए बयान की आलोचना की
  •  सुधांशु त्रिवेदी इस बयान को बता चुके हैं दुर्भाग्यपूर्ण

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उदयनिधि के बयान की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनके महज कह देने भर से सनातन धर्म खत्म नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के लोग भी इस बयान से बचते नजर आ रहे हैं। 

उमा भारती ने कहा, 'क्या लगता है कि सिर्फ एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के कहने से सनातन धर्म खत्म हो जाएगा। सनातन धर्म को लेकर इस तरह के बयान की मैं घोर निंदा करती हूं।' 

वीडी शर्मा ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बयान के बाद इंडिया गठबंधन पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये इंडिया गठबंधन का मूल षडयंत्र है। इनका एजेंडा सनातन को खत्म करना है। इनके गठबंधन का मूल चरित्र ही यही है। उन्होंने आगे कहा कि अब राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। अब इन्हें देश की जनता जवाब देगी।

सुधांशु ने उदयनिधि के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी उदयनिधि के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा था, 'सनातन धर्म पर बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों ने 'मोहब्बत की दुकान' के असली चरित्र को उजागर किया है। बीते कुछ समय से देखा जाए तो बिहार के शिक्षा मंत्री हिंदू धर्म ग्रंथ के बारे में बयान देते हैं और ये भी I-N-D-I-A 'घमंडिया' के घटक दल से हैं। उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य चंद दिन पहले ही हिंदू धर्म को धोखा बता चुके हैं। इससे पहले कर्नाटक में वर्तमान में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर सतीश झारकेवली जो कांग्रेस पार्टी के हैं  हिंदू शब्द को गंदा बोल चुके है।'

उदयनिधि स्टालिन ने दिया था ये विवादित बयान

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि ने अपने बयान में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की। उन्होंने कहा, सनातन का सिर्फ विरोध ही नहीं बल्कि इसे खत्म कर देना चाहिए। डेंगू, मच्छर, मलेरिया, कोरोना का विरोध नहीं किया जा सकता, इसे खत्म करना होगा। इसी तरह हमें सनातन धर्म को भी खत्म करना होगा। उनके इस बयान के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। उनका यह बयान बीते दिनों मुंबई में हुए I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक खत्म होने के ठीक बाद आया। इसे लेकर अब I-N-D-I-A गठबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'सनातन को खत्म करने का बयान सुनियोजित है', उदयनिधि स्टालिन पर CM प्रमोद सावंत का पलटवार

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 September 2023 at 14:55 IST