अपडेटेड 6 July 2025 at 16:52 IST
'मुझे वहां सीट ही नहीं मिली...', पंजाब मेल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, देखिए फिर क्या हुआ
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब मेल एक्सप्रेस से सफर करने के लिए निकले। इस दौरान वह जनरल कोच में पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब मेल एक्सप्रेस से सफर किया। इस दौरान वह जनरल कोच में यात्रियों के बीच पहुंचे। यात्रियों के बीच पहुंचकर उन्होंने लोगों का हाल चाल जाना और बातचीत की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह जनरल कोच में बैठना चाहिए, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जनता के हर प्रतिनिधि जनरल ही होने चाहिए। हम खास नहीं आम हैं। आम जनता के बीच जाकर ही उनकी कठिनाइयों और तकलीफों के बारे में पता चलता है। अभी हमने जनरल कोच में देखा, मैं वहां बैठना चाहता था, लेकिन जगह ही नहीं थी।"
जनरल डिब्बों की और जरूरत है: शिवराज सिंह चौहान
उन्होंने आगे कहा कि खचाखच लोग भरे हुए हैं। कुछ खड़े भी थे। इससे उस तकलीफ का भी एहसास होता है। मुझे लगता है कि जनरल डिब्बों की और जरूरत है। सामान्य जन के बीच जाकर ही जनता की चीजें पता चलती हैं। इसलिए मुझे लगा कि मैं अपने सब भाइयों और बहनों के बीच जाऊं जो ट्रेन से सफर कर रहे हैं। इसलिए ये उनको समझने का और समझकर उनकी सेवा करने का एक प्रयास है।
महिला की शिकायत पर PA से इशारे में क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
बातचीत के दौरान एक महिला अपनी परेशानी उन्हें बताने लगी। तभी केंद्रीय मंत्री ने अपने साथ खड़े पीए को इशारा करके कहा कि इसकी डिटेल लिख लें। फिर उन्होंने महिला को उनकी शिकायत के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 16:49 IST