हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Hyderabad: हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निर्माणाधीन सात मंजिला इरामत ढहने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई हैं, वहीं मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 
Follow :
हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, रेस्क्यू जारी | Image: ANI

Hyderabad building collapsed: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मधापुर इलाके के अंजैया नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार अंजैया नगर में एक सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से कम से कम अभी तक 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव टीम की ओर से युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

August 22, 2026

हादसे में अभी तक 2 की मौत

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस हादसे में अभी तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मलबे में और भी लीग दबे हो सकते हैं। 

युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गई। बचाव दल मलबे को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौजूद है।

कमिश्नर AV रंगनाथ ने क्या कहा?

हैदराबाद कमिश्नर AV रंगनाथ ने कहा, "लगभग 60 वर्ग गज जमीन पर 7+1 यानी करीब 8 मंज़िला इमारत बनी हुई थी। आज दोपहर यह इमारत गिर गई और दो शव निकाले गए। यह इमारत एक नाले पर बनी थी और मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कोई मंज़ूरी ली गई होगी।

हम इन सभी बातों की जाँच करेंगे और पक्का करेंगे कि जो इमारतें गैर-कानूनी हैं या नाले पर बनी हैं, उन्हें यहाँ गिरा दिया जाए। दोषी साजिद को ऐसी गैर-कानूनी इमारतें बनाने की आदत है। हम पता लगाने की कोशिश करेंगे कि उसने और कहाँ-कहाँ ऐसी इमारतें बनाई हैं, साथ ही हम पूरी जानकारी भी जुटाएँगे।

August 22, 2026

ये भी पढ़ें: 'छात्रों की गूंज या पैसे देकर सिर्फ...', CM फडणवीस का राहुल गांधी पर जोरदार हमला
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 August 2026 at 16:28 IST