अपडेटेड 17 February 2025 at 16:52 IST

भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी और अपनों की जान? इस खास पोजीशन से बचेगी जिंदगी

भगदड़ में सतर्कता और समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। ऐसी घटना होने पर सावधानी, संयम और जागरूकता आपको सुरक्षित रख सकती है। यहां कुछ जरूरी टिप्स बताए गए हैं

Follow :  
×

Share


भगदड़ में कैसे बचाएं जान? | Image: Republic

New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनकी आपबीती सुन किसी का भी दिल सिहर जाए। भगदड़ में अपनी 7 साल की बच्ची को खो चुके ओपाल सिंह ने कहा, ‘‘जब वह पैदा हुई, तो मैंने उसे अपनी छाती से लगा लिया था। आज, मैं उसके बेजान शरीर को ले गया।’’

भगदड़ का शिकार हुए अधिकतर लोग प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जब श्रद्धालु प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो उन्हें भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। जैसे ही लोग प्लेटफार्म की ओर बढ़े, अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग सीढ़ियों से ऊपर की ओर आने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ में भी भगदड़ मचने से भारी जान-माल का नुकसान हुआ था।

भगदड़ में कैसे बचाएं जान?

अगर आप भी दुर्घटनावश किसी भगदड़ में फंस जाते हैं, तो सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां और उपाय अपनाए जा सकते हैं। ऐसे हालात में सबसे जरूरी है कि घबराहट से बचते हुए समझदारी और सतर्कता दिखाएं।

ऑक्सीजन बचाना: चिल्लाने से बचें और अपनी सांस पर नियंत्रण रखें। ऑक्सीजन बचाना सबसे जरूरी होता है।
बॉक्सिंग पोजीशन: अपने पैर मजबूत रखें और दोनों हाथों को बॉक्सर की तरह अपनी छाती के सामने मोड़ लें। इससे आपकी पसलियां सुरक्षित रहेंगी और सांस लेने में दिक्कत नहीं होगी।
किनारे का प्रयोग: स्थिति सामान्य होती देख बाहर निकलने के लिए किनारे तक तिरछे तरीके से जाने का प्रयास करें।
फेफड़ों की रक्षा: अगर आप भगदड़ में नीचे गिर जाते हैं, तो सबसे पहले लेटकर अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखने की कोशिश करें। सीधे लेटने से छाती दबने का खतरा बढ़ जाता है, लोग आपके ऊपर गिर सकते हैं।
भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें: अगर संभव हो तो अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
आपातकालीन रास्ता: किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाते समय निकास द्वार (Exit Door) और आपातकालीन रास्तों को पहले ही देख लें। जिससे जरूरत पड़ने पर जल्दी से बाहर निकला जा सके। 
शांत रहें, घबराएं नहीं: भगदड़ मचने पर आपको शांत रहना है। घबराने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है और स्थिति अधिक बिगड़ सकती है।

भगदड़ के बाद क्या करें?

  • भगदड़ के बाद आपकी प्राथमिकता सुरक्षित जगह पर जाने की होनी चाहिए
  • अगर घटना स्थल पर किसी घायल को देखें, तो प्रशासन को उसकी जानकारी दें
  • अगर आप सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो मेडिकल सहायता लें

याद रखें, भगदड़ में सतर्कता और समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। ऐसी घटना होने पर आपकी सावधानी, संयम और जागरूकता आपको और दूसरों को सुरक्षित रख सकती है।

ये भी पढ़ें: Bihar: जमुई में हनुमान चालीसा पाठ के बाद लौट रहे लोगों पर दूसरे समुदाय ने किया हमला, चले ईंट-पत्थर; तनाव के बाद इंटरनेट बंद

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 February 2025 at 16:52 IST