नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य कैसे हुआ हासिल? CRPF के कमांडेंट अशोक यादव ने बताया- सरकार ने क्लियर कट निर्देश दिए फिर...

Republic Summit 2026: रिपब्लिक समिट 2026 में शिरकत करने पहुंचे CRPF के कमांडेंट अशोक यादव ने बताया कि कैसे सरकार के क्लियर कट निर्देश और सपोर्ट की वजह से नक्सलवाद के मिशन को पूरा किया गया।

 
Follow :
कोबरा बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार यादव | Image: Republic

देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट रिपब्लिक समिट 2026 (Republic Summit 2026) का शानदार आगाज हो गया है। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आज, 22 जून ‘रिपब्लिक समिट 2026’ का आयोजन किया गया है। इस समिट में पीएम मोदी बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों की कई मशहूर हस्तियां भी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान CRPF की CoBRA बटालियन के जांबाज योद्धा भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान कोबरा बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार यादव ने केंद्र सरकार के नक्सल मुक्त भारत मिशन के बारे में खुलकर बातचीत की।

रिपब्लिक के मंच से जब कोबरा बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार यादव से सवाल किया गया कि किसी भी मिशन के लिए सरकार के समर्थन का क्या प्रभाव पड़ता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, किसी भी सिक्योरिटी फोर्सेज को आप उसका टास्क डिफाइन कर दें और सरकार के तरफ से क्लियर कट मैसेज मिल जाए, और उसका सपोर्ट समय पर मिल जाए तो फिर लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होती है।

राजनीतिक इच्छा शक्ति नक्सलवाद हुआ खत्म-CRPF कमांडेंट

नक्सलवाद पर अशोक कुमार ने कहा, ‘राजनीतिक इच्छा शक्ति के बाद ही देश से नक्सलवाद के मिशन को खत्म करने की दिशा में काम शुरू हुआ। नक्सलवाद को मिटाने के लिए सरकार के निर्देश पर पिछले दो सालों में जितना काम हुआ, उसके रिजल्ट साफ देखने को मिल रहा है। 1966 से ही देश में नक्सल समस्या चल रही थी। आज अगर यह खत्म होने के कगार पर है, तो यह राजनीतिक इच्छा शक्ति की वजह है।’

June 22, 2026
June 22, 2026

कौन हैं CRPF कमांडेंट अशोक कुमार यादव

अशोक कुमार ने आगे बताया, राजनीतिक इच्छा शक्ति की वजह से नक्सलावाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें गृह मंत्रालय की ओर से बहुत सपोर्ट मिला, तभी हम लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुए। बता दें कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के रसूलपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार यादव CRPF के कोबरा बटालियन के कमांडेंट हैं। उन्होंने नक्सली इलाकों में अपनी वीरता से नक्सलियों में खौफ पैदा किया है। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा चार बार पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

रिपब्लिक समिट 2026 का शानदार आगाज

रिपब्लिक समिट 2026  कार्यक्रम आज दिनभर चलने वाला है। समिट में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश शामिल होंगे।

रिपब्लिक समिट 2026 में मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर से लेकर गायक और संगीतकार पद्म श्री हरिहरन, अभिनेता राम चरण, मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और एक्ट्रेस संविका के नाम शामिल हैं। 

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/

Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)
 

यह भी पढ़ें: Republic Summit 2026 का शानदार आगाज, अर्नब गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर की देश के सबसे बड़े न्‍यूज इवेंट की शुरुआत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 June 2026 at 11:47 IST