अपडेटेड 23 August 2023 at 09:56 IST

'टिफिन सर्विस' से 'ब्यूटी पार्लर' तक... वो बिजनेस जो घर से शुरू कर सकती हैं हाउस वाइफ, होगी खूब कमाई!

House Work Idea For Women : अगर आप एक महिला हैं और आप घर के काम जल्दी निपटाकर खाली बैठी रहती हैं तो आप घर बैठे ही इन कामों को कर सकती हैं।

Follow :  
×

Share


महिलाएं घर पर कर सकती हैं ये काम (फोटो : Pexels) | Image: self

House Work Idea For Women : घर सम्भालने वाली स्त्रियां घर के कामों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि उनके पास खुद के लिए वक्त ही नहीं बचता है। कई बार ऐसा भी होता है कि महिलाएं घर के कामों को जल्दी निपटाकर फ्री हो जाती हैं, ऐसे में या तो वह टीवी के सामने बैठकर अपना समय बिताती हैं या फिर यूं ही बोर होती रहती हैं। बच्चों को स्कूल और पति को ऑफिस भेजकर महिलाएं सारा दिन बस ये सोचती हैं कि पूरा दिन कैसे कटेगा। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • घर के काम निपटाकर हो जाती हैं बोर? 
  • घर बैठे ही कर सकती हैं ये काम
  • तनाव और बोरियत से मिलेगा छुटकारा

ऐसे में कई बार महिलाएं मानसिक रूप से तनाव लेने लगती हैं। लेकिन बोरियत, तनाव और अकेलेपन से बचने के लिए महिलाएं घर पर रहकर कुछ ऐसे काम कर सकती हैं जो उन्हें न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगा बल्कि वह इन कामों को करके खुद की स्किल्स में भी सुधार कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं उन कामों के बारे में जिन्हें महिलाएं घर पर रहकर ही कर सकती हैं। 

ब्यूटी पार्लर

आप घर में ही एक छोटा सा ब्यूटी पार्लर खोल सकती हैं। यहां आप अपने फ्री समय में अन्य महिलाओं को सुंदर बनाने का काम कर सकती हैं। ऐसा करने से आप पैसे तो कमाएंगी ही लेकिन खास बात ये रहेगी कि आप कई लोगों से भी मिलेंगी और उनसे बात करके आपको बेहतर महसूस होगा। 

सिलाई-कढ़ाई

अगर आपको सिलाई, कढ़ाई और बुनाई का शौक है तो आप अपने इस शौक को आर्थिक पूंजी का जरिया बना सकती हैं। आप घर पर रहकर अपने फ्री समय में सिलाई, कढ़ाई का काम कर सकती हैं।

बच्चों को पढ़ाएं

घर के काम करने के बाद अगर आपके पास कुछ खाली समय बचता है तो आप बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और आप बोरियत से भी बच जाएंगी। 

टिफिन सर्विस

महिलाओं के हाथ में जादू होता है। वह बेस्वाद खाने को भी स्वादिष्ट बनाने का हुनर जानती हैं। ऐसे में महिलाएं अपने इस हुनर का इस्तेमाल आमदनी के लिए भी कर सकती हैं। वह खाली समय में टिफिन सर्विस शुरू कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें : Raksha Bandhan Fashion Tips : रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये एथनिक आउटफिट, लगेंगी बला की खूबसूरत

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 August 2023 at 09:56 IST