अपडेटेड 20 May 2024 at 16:10 IST
BREAKING: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 14 महिलाओं सहित 15 की मौत
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां कबीरधाम जिले में हुए एक सड़क हादसे में 14 महिलाओं सहिक 15 लोगों की मौत हो गई है।
BREAKING: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां कबीरधाम जिले में हुए एक सड़क हादसे में 14 महिलाओं सहिक 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हुए हैं।
कर्वधा में हुए इस भीषण सड़क हादसे पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।
घटना पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब हुआ।
पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे ग्रामीण
उन्होंने बताया कि कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे तथा जब वे एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी बाहपानी गांव के करीब वाहन एक खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
(इनपुट- पीटीआई-भाषा)
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 20 May 2024 at 15:57 IST