Home Loan Tax Benefit: अब होम लोन पर हो सकेगी टैक्स की बचत, जानें छूट का फायदा उठाने का तरीका

होम लोन पर घर खरीदते हैं, तो यह कई टैक्स बेनिफिट्स के साथ आता है जो आपके टैक्स आउटगो को काफी कम कर देता है।

 
Follow :
pc : ap | Image: self

अपना खुद का घर खरीदना हर किसी के लिए एक सपने के सच होने जैसा होता है। भारत सरकार ने हमेशा नागरिकों को एक घर में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई ऑफर देती आ रही है। यहीं कारण है कि होम लोन सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट के लिए कई तरह के लोग उस क्राइटेरिया के योग्य हैं। वहीं जब आप होम लोन पर घर खरीदते हैं, तो यह कई टैक्स बेनिफिट्स के साथ आता है जो आपके टैक्स आउटगो को काफी कम कर देता है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी कई योजनाएं किफायती और सुलभता के मुद्दों को कम करने का प्रयास करके भारतीय आवास क्षेत्र पर हरी झंडी दिखाने का काम कर रही हैं। आज इस खबर में हम अधिक होम लोन टैक्स लाभ पर बात करेंगे।

हाउसिंग लोन पर भुगतान किए गए ब्याज के लिए कटौती
घर की खरीद/निर्माण के लिए होम लोन लिया जाना चाहिए और जिस वित्तीय वर्ष में लोन लिया गया था, उसकी तारीख से 5 साल के अंदर घर का निर्माण पूरा होना चाहिए।

साल के लिए भुगतान किए गए ईएमआई के ब्याज हिस्से को 'धारा 24' के तहत आपकी कुल आय से अधिकतम 2 लाख रुपये तक की कटौती के रूप में दावा किया जा सकता है।

असेसमेंट ईयर 2018-19 के बाद से सेल्फ ऑक्यूपाइड हाउस प्रॉपर्टी पर चुकाए गए ब्याज की अधिकतम कटौती 2 लाख रुपये है।

किराये पर दी गई संपत्ति के लिए, ब्याज का दावा करने की कोई लिमिट तय नहीं की गई है।

हालांकि, हाउस प्रॉपर्टी के अंदर यह दावा किया जा सकता है कि कुल नुकसान केवल 2 लाख रुपये तक ही सीमित है। इस कटौती का दावा उस वर्ष से किया जा सकता है जिसमें घर का निर्माण पूरा हुआ है।

प्रिंसिपल रीपेमेंट पर कटौती
साल के लिए भुगतान की गई ईएमआई का मूल भाग 'धारा 80सी' के तहत कटौती के रूप में निर्धारित है। वहीं इसमें दावा की जाने वाली अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये तक है।

इस कटौती का दावा करने के लिए, घर की संपत्ति को कब्जे के 5 साल के अंदर नहीं बेचा जाना चाहिए। अन्यथा, पहले दावा की गई कटौती बिक्री के वर्ष में आपकी आय में वापस जोड़ दी जाएगी।

स्टाम्प फीस और रजिस्ट्रेशन फीस के लिए कटौती
प्रिंसिपल रीपेमेंट के लिए कटौती का दावा करने के अलावा, स्टांप फीस और रजिस्ट्रेशन फीस के लिए कटौती का भी धारा 80सी के तहत आती है, लेकिन इसमें कुल मिलाकर 1.5 लाख रुपये तक की सीमा तय है।

हालांकि, यह केवल उसी वर्ष में दावा किया जा सकता है जिसमें ये खर्च किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Home Loan Offer: त्योहारों के सीजन में होगा सबका अपना घर! देखें किन बैंकों ने होम लोन ब्याज दरों को किया कम

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 10 October 2021 at 23:35 IST